
करीब दस दिन पहले एक चोरी के मामले में हाई प्रोफाईल ड्रामा चल रहा है। इस चोरी के मामले में पुलिस ने ललन साह को हिरासत में लिया है।
दरभंगा के पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार ने इसकी पुष्टि की है। दरअसल पंजाब पुलिस के एक आलाअधिकारी के परिजन के यहां चोरी हुई थी।
इस चोरी के मामले में भारी मात्रा में गहना समेत अन्य सामानों के चोरी की बात बताई जा रही है। सदर थाना क्षेत्र के धोई घाट से पुलिस ने दो लोगो को उठाकर पूछताछ भी की थी।
दोनों लोंगों ने ललन साह का नाम बताया था। शनिवार को दरभंगा टेक्निकल सेल और कुछ पुलिस अधिकारियों की टीम एसएसपी के निर्देश पर पंजाब पुलिस को मदद की और इसके बाद ललन को हिरासत में लिया।
पंजाब पुलिस और स्थानीय पुलिस की टीम गहना बरामद के लिये उससे पूछताछ कर रही है।
जब्कि ललन के परिजन पुलिस को झूठी बात बता रहा था। ललन के परिजन कह रहें थे कि वह सुबह से गायब है फिर आशंका जतायी कि उसका अपहरण हो गया है।
अब उसके अपहरण की खबर सुनकर सारे मीडिया के लोग चर्चा में जुट गये।
विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के सुंदरपुर बापू चौक के शिव शंकर साह का पुत्र ललन है फिलहाल पुलिस ललन से पूछताछ कर रही है।


