back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 25, 2026
spot_img

छठ पर Darbhanga, Madhubani और Samastipur आना चाहते हैं तो इन ट्रेनों को पकड़िए…10 जोड़ी ट्रेनें हैं उपलब्ध

spot_img
- Advertisement -

सूर्योपासना के महापर्व छठ पर देश के विभिन्न कोनो से दरभंगा समेत मधुबनी और समस्तीपुर आना चाहते हैं तो रेलवे ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। घर आने की भीड़ स्टेशनों पर उमड़ने लगी है। परदेस से घर आने तथा घर से पुनः वापसी को लेकर रेलवे बड़े पैमाने पर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन कर रही है।

- Advertisement -

बिहार के प्रमुख रेलवे स्टेशन बरौनी, दरभंगा एवं पटना आदि जगहों से देश के विभिन्न हिस्सों के लिए दस जोड़ी ट्रेन का परिचालन शुरू किया जा रहा है। यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर पूर्व मध्य रेल के विभिन्न स्टेशनों के लिए पहले से चलाए जा रहे स्पेशल ट्रेनों के साथ ही दस जोड़ी और स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा।

- Advertisement -

गाड़ी संख्या 08626 हटिया-दरभंगा छठ स्पेशल हटिया से 27 अक्टूबर को 23.45 बजे खुलकर अगले दिन 14.30 बजे दरभंगा पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 08625 दरभंगा-हटिया छठ स्पेशल 28 अक्टूबर को दरभंगा से 16.30 बजे खुलकर अगले दिन 08.30 बजे हटिया पहुंचेगी। यह स्पेशल ट्रेन बरौनी के अलावा रांची, मुरी, बोकारो, धनबाद, बराकर, चितरंजन, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, किउल एवं समस्तीपुर स्टेशनों पर रूकेगी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar News: बिहार में बिजली कैसे मिलेंगी... बिजली बिल का नया गणित, 1 अप्रैल से लागू होगा TOD टैरिफ

गाड़ी संख्या 08624 रांची-पटना छठ स्पेशल रांची से 29 अक्टूबर को 23.10 बजे खुलकर अगले दिन 10.30 बजे पटना पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 08623 पटना-रांची स्पेशल 30 अक्टूबर को पटना से 11.30 बजे खुलकर उसी दिन 20.35 बजे रांची पहुंचेगी। यह स्पेशल ट्रेन लोहरदगा, टोरी, लातेहार, बरवाडीह, डालटेनगंज, गढ़वा रोड, सोननगर, गया एवं जहानाबाद स्टेशनों पर रूकेगी।

गाड़ी संख्या 04185 ग्वालियर-बरौनी फेस्टिवल स्पेशल ग्वालियर से 26 एवं 30 अक्टूबर को 18.00 बजे खुलकर अगले दिन 18.30 बजे बरौनी पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 04186 बरौनी-ग्वालियर फेस्टिवल स्पेशल बरौनी से 28 अक्टूबर एवं एक नवम्बर को बरौनी से 04.30 बजे खुलकर अगले दिन 04.15 बजे ग्वालियर पहुंचेगी। यह स्पेशल ट्रेन समस्तीपुर, हाजीपुर, छपरा, सिवान, देवरिया, गोरखपुर, बस्ती, गोंडा, बराबंकी, लखनऊ, कानपुर, फाफूंद, इटावा, भिंड, सोनी, गोहद रोड, मलनपुर एवं शनिचरा स्टेशनों पर रूकेगी।

गाड़ी संख्या 05978 डिब्रूगढ़-गोरखपुर छठ स्पेशल डिब्रूगढ़ से 27 अक्टूबर को 19.25 बजे खुलकर गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 05777 गोरखपुर-न्यू जलपाईगुड़ी छठ स्पेशल ट्रेन गोरखपुर से 29 अक्टूबर को 17.00 बजे खुलकर न्यू जलपाईगुड़ी पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 05778 न्यू जलपाईगुड़ी-गोरखपुर छठ स्पेशल 31 अक्टूबर को न्यू जलपाईगुड़ी से 14.00 बजे खुलकर गोरखपुर पहुंचेगी। एक नवम्बर को गाड़ी संख्या 05977 गोरखपुर-डिब्रूगढ़ छठ स्पेशल बनकर गोरखपुर से 07.50 बजे खुलकर डिब्रूगढ़ पहुंचेगी। यह स्पेशल ट्रेन बरौनी के अलावा सिवान, छपरा, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, खगड़िया, नौगछिया, कटिहार सहित अन्य स्टेशनों पर रूकेगी।

गाड़ी संख्या 09011 एवं 09012 मुंबई सेंट्रल-मालदा टाउन-मुंबई सेंट्रल सुपरफास्ट स्पेशल भागलपुर, मुंगेर, श्रीकृष्ण सेतु मुंगेर, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, बेतिया, गोरखपुर के रास्ते चलेगी। गाड़ी संख्या 09011 मुंबई सेंट्रल-मालदा टाउन सुपरफास्ट स्पेशल मुंबई सेंट्रल से 23 एवं 30 अक्टूबर को 22.50 बजे खुलकर मालदा टाउन पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 09012 मालदा टाउन-मुंबई सेंट्रल सुपरफास्ट स्पेशल 26 अक्टूबर एवं दो नवम्बर को मालदा टाउन से 05.00 बजे खुलकर 28 अक्टूबर को 05.05 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी। यह स्पेशल ट्रेन बेगूसराय के अलावा भागलपुर, मुंगेर, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, बापूधाम मोतिहारी, बेतिया, पनियहवा, गोरखपुर सहित अन्य स्टेशनों पर रूकेगी।

यह भी पढ़ें:  Bihar Urban Development: बिहार के 43 शहरों में अब बिना नक्शा पास कराए नहीं बनेगा मकान, मास्टरप्लान से बदलेगी तस्वीर

गाड़ी संख्या 09461 अहमदाबाद-पटना स्पेशल 27 अक्टूबर एवं तीन नवम्बर अहमदाबाद से 19.25 बजे खुलकर पटना पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 09462 पटना-नांदेड़ स्पेशल 29 अक्टूबर एवं पांच नवम्बर को पटना से 06.00 बजे खुलकर नांदेड़ पहुंचेगी। यह स्पेशल ट्रेन पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन (मुगलसराय) प्रयागराज, कानपुर, आगरा फोर्ट, कोटा, रतलाम सहित अन्य स्टेशनों पर रूकेगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Renault Duster Hybrid: लॉन्च से पहले ही मचाया बाजार में धमाल!

Renault Duster Hybrid: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में हाइब्रिड एसयूवी का क्रेज लगातार बढ़ रहा...

Darbhanga News: ED अफसर बन कर रहे थे ठगी, दरभंगा से दबोचा गया Digital Arrest का मास्टरमाइंड, झारखंड CID की बड़ी कार्रवाई

Digital Arrest: ED अफसर बन कर रहे थे ठगी, दरभंगा से दबोचा गया मास्टरमाइंड,...

Darbhanga News: कुशेश्वरस्थान में गूंजे माता के जयकारे, Chaiti Navratri पर जानिए कहाँ-कहाँ सजे हैं भव्य पंडाल

Chaiti Navratri: आस्था का सैलाब जब सड़कों पर उतरता है, तो पूरा माहौल भक्ति...

YouTube Premium: अब पाएं 2 महीने का फ्री एक्सेस, ऐसे करें एक्टिवेट

YouTube Premium: डिजिटल दुनिया में मनोरंजन का अनुभव अब और भी शानदार होने वाला...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें