back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 24, 2026
spot_img

ब्रिटेन के अगले प्रधानमंत्री की रेस में भारतवंशी ऋषि सुनक की राह आसान, पीछे हटे बोरिस जॉनसन

spot_img
- Advertisement -

ब्रिटेन की राजनीति में तेजी से बदलते नाटकीय घटनाक्रम की ताजा स्थिति यह है कि प्रधानमंत्री पद की रेस में मजबूत माने जा रहे बोरिस जॉनसन अपनी दावेदारी से पीछे हट गए है। जिसके बाद भारतवंशी ऋषि सुनक के प्रधानमंत्री बनने की सबसे अधिक संभावना है। सुनक की राह में पोनी मोर्डोंट ही इकलौती चुनौती हैं।

- Advertisement -

भारतीय मूल के ऋषि सुनक अब कंजर्वेटिव पार्टी की दौड़ में लिज ट्रस को प्रधान मंत्री के रूप में बदलने की दौड़ में सबसे आगे हैं क्योंकि उन्हें 100 से अधिक टोरी सांसदों का सार्वजनिक समर्थन मिल चुका है, जबकि पूर्व प्रधान मंत्री बोरिस जॉनसन ने कहा कि वह पीएम की रेस से अपना नाम वापस ले रहे हैं।

- Advertisement -

बोरिस जॉनसन ने जोर देकर कहा कि उनके पास 102 सांसदों का समर्थन है, लेकिन उनके लिए “यह सही समय नहीं है”। इसी के साथ अब ब्रिटेन में पीएम पद के लिए ऋषि सुनक और पेनी मोर्डौंट के बीच तय टक्कर तय मानी जा रही है। उधर, जीत के प्रबल दावेदार ऋषि सुनक को अब तक 147 सांसदों का सार्वजनिक समर्थन प्राप्त हो चुका है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Board 12th Result बिहार बोर्ड 12th रिजल्ट आज: देश में सबसे पहले बिहार रचेगा इतिहास, लाखों छात्रों का इंतजार खत्म

ब्रिटेन की प्रधानमंत्री लिज ट्रस के इस्तीफे के बाद नये प्रधानमंत्री की रेस में भारतीय ऋषि सुनक और पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के बीच कड़ा मुकाबला होने की संभावना जतायी जा रही थी। जुलाई में बोरिस जॉनसन के इस्तीफे के बाद लिज ट्रस व ऋषि सुनक ने दावेदारी पेश की और कंजरवेटिव पार्टी के सदस्यों ने लिज ट्रस को प्रधानमंत्री चुना था।

अब जबकि लिज ट्रस ने भी इस्तीफा दे दिया है तो नये प्रधानमंत्री के लिए ऋषि सुनक सर्वाधिक पसंदीदा नाम बनकर उभरे हैं। इसी दौरान विदेश से छुट्टी जल्द खत्म कर देश लौटे बोरिस जॉनसन नये प्रधानमंत्री पद की रेस में शामिल हो गए। अब खबर है कि बोरिस जॉनसन ने साफ कर दिया है कि वे प्रधानमंत्री पद की दौड़ में नहीं हैं। जिसके बाद भारतवंशी ऋषि सुनक के अगले प्रधानमंत्री बनने का रास्ता साफ होता नजर आ रहा है। उन्हें अबतक 147 सांसदों का समर्थन प्राप्त हो चुका है। जबकि दूसरी दावेदार पोनी मोर्डोंट के पक्ष में करीब 25 सांसद हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Telegram Tips: टेलीग्राम पर हाई-क्वालिटी मीडिया भेजने का सीक्रेट तरीका

Telegram Tips: आज के डिजिटल युग में मैसेजिंग ऐप्स सिर्फ टेक्स्ट भेजने तक सीमित...

UP Police Recruitment: उत्तर प्रदेश पुलिस में बंपर भर्तियां, 1933 पदों पर सीधी भर्ती का ऐलान!

UP Police Recruitment: अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और खासतौर...

प्रियदर्शन न्यूज़: 10 साल बाद फिर एक हुए प्रियदर्शन और लिस्सी, शादी के बिना फिर जिया रिश्ता!

Priyadarshan News: बॉलीवुड और साउथ फिल्मों के दिग्गज निर्देशक प्रियदर्शन एक बार फिर अपनी...

Energy Crisis: मिडिल ईस्ट युद्ध का वैश्विक अर्थव्यवस्था और भारत पर असर

Energy Crisis: मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव और उसके भू-राजनीतिक परिणामों ने एक गंभीर वैश्विक...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें