spot_img

बस में दीया जलाकर सोए ड्राइवर और खलासी की जिंदा जलकर मौत

spot_img
- Advertisement -

रांची के खादगड़ा बस स्टैंड पर भीषण हादसा हुआ है। यहां बस स्टैंड में खड़ी एक बस में आग लगने के कारण चालक और सह चालक की मौत हो गई। दरअसल यह घटना तब घटी जब दोनों बस के अंदर दीया जलाकर सोए थे। मृतकों की पहचान मदन और इब्राहिम के रूप में हुई है. मदन बस का चालक था वहीं इब्राहिम बस में बतौर खलासी काम करता था।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, बस का चालक और सहचालक दोनों दिवाली के दिन बस में दीया जलाकर गहरी नींद में सोए थे। इस दौरान वे कुछ समझ पाते तबतक बस में भयंकर आग लग गई। और बस धू धूकर जलने लगी। आग इतनी भीषण थी कि उन्हें बाहर निकलने तक का मौका नहीं मिला। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

दिवाली की रात खादगढ़ा बस स्टैंड में खड़ी बस में भीषण आग लगने से ड्राइवर और खलासी की जलकर मौत हो गई। दोनों मृतकों की पहचान मदन महतो और इब्राहिम के रूप में हुई है। घटना दिवाली की देर रात की है।

- Advertisement -

बताया जाता है कि लोअर बाजार थाना क्षेत्र क्षेत्र के कांटा टोली स्थित खादगढ़ा बस स्टैंड में खड़ी मूनलाइट नाम के बस में दिवाली की रात पूजा करने के बाद ड्राइवर मदन और खलासी इब्राहिम दीया जलाकर बस के अंदर सो गये थे। तभी दीये से बस में आग लग गयी। आग की लपटे इतनी भयावह थी कि देखते ही देखते पूरे बस को अपनी चपेट में ले लिया। इससे ड्राइवर और खलासी दोनो जिंदा जल गये। बस में आग लगा देख कुछ लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस के पहुंचने से पहले लोगों ने आग बुझाने का काफी प्रयास किया। लेकिन वो असफल रहे। पुलिस ने फायर ब्रिगेड वाहन को सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड वाहन मौके पर पहुंची उसके बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तबतक बस पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी।

आग बुझाने के बाद बस में दो लोगों के शव मिला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सिटी एसपी अंशुमान कुमार ने बताया कि पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

भारत में आ रही हैं नई 7-Seater SUV: आपकी अगली पसंदीदा कार कौन सी?

भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में प्रीमियम 7-सीटर SUV सेगमेंट में एक रोमांचक बदलाव आने वाला...

3 अप्रैल 2026 का राशिफल: मीन राशि में त्रिग्रही योग से मिलेगा डबल लाभ, जानें आपकी राशि पर क्या होगा असर

Aaj Ka Rashifal: आज 03 अप्रैल दिन शुक्रवार है। पंचांग के अनुसार वैशाख कृष्ण पक्ष...

Airtel Black: Customer’s Hilarious Domain Prank Forces Airtel Apology

Airtel Black: एक परेशान ग्राहक ने एयरटेल ब्लैक डोमेन खरीदकर कंपनी को मजाकिया अंदाज...

नई ट्रायम्फ स्पीड 400: Royal Enfield Classic 350 को कड़ी टक्कर देने के लिए तैयार, जानें कब होगी लॉन्च

Royal Enfield Classic 350: भारतीय बाज़ार में रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 का दबदबा सालों...