back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 21, 2026
spot_img

Madhubani News: मधुबनी के लदनिया में दुकान में लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति राख, मालिक की झुलसने से हालत गंभीर, Darbhanga रेफर

spot_img
- Advertisement -

मधुबनी, देशज टाइम्स। लदनिया के कामेपट्टी चौक के एक पेट्रोल की दुकान पर दीपावली की शाम अचानक आग लगने से भीषण अग्निकांड की घटना हुई है। इससे दुकान पूरी तरह जलकर राख हो गया। वहीं लाखों रुपए के सामान जलकर राख हो गए। इसे बुझाने के दौरान मालिक सकलदेव सिंह भी बुरी तरह झुलस गए। उन्हें इलाज के लिए दरभंगा भेजा गया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इस दुकान में चोरी से पेट्रोल बेची जा रही थी। इसी में आग पकड़ने से हादसे की आशंका है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Mithila Mahotsav 2026: मधुबनी में आंधी-बारिश के बीच छात्रों ने दिखाया जज्बा, क्विज-पेंटिंग में इन्होंने मारी बाजी

जानकारी के अनुसार, आग कैसी लगी यह पता नहीं चल पाया है लेकिन इससे अधिक नुकसान की आशंका बनी हुई थी। दुकान के उपरी तले में संचालित हो रहे उतर बिहार ग्रामीण क्षेत्रीय बैंक की शाखा भी थी। अब आग लगी है या लगाई गई है इसकी जानकारी जुटाने में लदनिया थाना पुलिस जुट गई है।

- Advertisement -

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग इतनी भयानक थी कि बाबूबरही से अग्निशमन गाड़ी को बुलाया गया। वहीं, पुलिस और अग्निशमन कर्मियों की काफी देर मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। वहीं, इसी दौरान मालिक सकलदेव सिंह की हालत झुलसने की वजह से गंभीर हो गई। उन्हें इलाज के लिए परिजन दरभंगा लेकर गए हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Chaiti Chhath 2026: चैती छठ में नहाय-खाय से उषा अर्घ्य तक की संपूर्ण विधि और महत्व

Chaiti Chhath 2026: चैती छठ 2026 का पावन पर्व प्रकृति और सूर्योपासना का अद्वितीय...

लैपटॉप चार्जर से फोन चार्जिंग: क्या यह आपके डिवाइस के लिए सुरक्षित है?

Phone Charging: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में स्मार्टफोन हमारी सांसों की तरह अनिवार्य...

Bihar Weather: बिहार में फिर आंधी, बारिश और तेज हवाओं का येलो अलर्ट, IMD का आगामी दो दिन, क्या है पूरी चेतावनी?

बिहार वेदर: प्रकृति का मिजाज इन दिनों कुछ बदला-बदला सा है, कभी भीषण गर्मी...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें