back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 23, 2026
spot_img

मुजफ्फरपुर में चांदी के सिक्के की गगरी की तलाश में पहुंचे अपराधियों ने किसान के घर मचाया तांडव, लाखों की डकैती, बम फोड़े

spot_img
- Advertisement -

मुजफ्फरपुर से बड़ी खबर है जहां पारू थाना के रघुनाथपुर गांव के किसान हरदेव राय के घर सोमवार की देर रात धावा बोल दिया। करीब अठारह की संख्या में पहुंचे अपराधियों को चांदी के सिक्के से भरी गगरी की तलाश थी। अपराधी बार-बार उसी गगरी के बारे में पूछ रहे थे।

- Advertisement -

नहीं बताने पर अपराधियों ने किसान के पुत्र रामबाबू राय को साबल से मारकर बुरी तरह जख्मी कर दिया। इस दौरान उनकी पत्नी अनीता देवी छत से कूद गई। इससे उन्हें काफी चोटें आई हैं। इस दौरान अपराधियों ने गगरी की तलाश में किसान के घर के पूजा स्थल को भी खोद दिया। इसी दौरान ग्रामीणों के जाग जाने के कारण अपराधियों ने दो बम विस्फोट भी किए। इससे तीन ग्रामीण भी बुरी तरह जख्मी हो गए।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, किसान हरदेव राय के घर चांदी के सिक्कों से भरी गगरी है। इसकी मुखबिरी की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। इसी सूचना पर अपराधी घर के अंदर घुसे थे।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Munger News: इंस्टाग्राम रील बनाने बुलाया, फिर चाकू से गोदकर कर दी दोस्त की हत्या, खगड़िया में सनसनी, पढ़िए एक आइडिया और दोस्ती का 'The End'

अपराधी उसी गगरी की इधर उधर तलाश कर रहे थे जब घर में गगरी नहीं मिली तो अपराधियों ने पूजा के कमरे के नीचे गगरी खोजने की कोशिश करते हुए उसे भी खोद डाला। मगर कहीं गगरी नहीं मिली। हालांकि इस दौरान अपराधियों ने डेढ़ लाख नकद समेत लाखों के जेवरात अपने साथ लेते गए। घर का सारा सामान बिखेर दिया।

वैसे, ग्रामीणों ने दिलेरी दिखाते हुए अपराधियों को ललकारा मगर ताबड़तोड़ दो बम विस्फोट करते हुए अपराधी वहां से फरार हो गए। वैसे, बम विस्फोट से तीन ग्रामीण भी जख्मी हो गए। सभी को उपचार के लिए पारू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से श्रीकृष्ण चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल भेज दिया गया। मौके पर पहुंची पारू थाना पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

IPL 2026: सुनील गावस्कर ने विदेशी खिलाड़ियों पर साधा निशाना, बोले – ‘सीधा टीम से बाहर करो!’

IPL 2026: क्रिकेट के सबसे बड़े त्योहार आईपीएल का खुमार फैंस पर छाने वाला...

चैत्र नवरात्रि: दुर्गा सप्तशती का सम्पूर्ण और संपुट पाठ – विधि एवं महत्व

Chaitra Navratri: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व आत्मशुद्धि और शक्ति साधना का महापर्व है।...

अब और भी रोमांचक होगा Tata Punch का सफर, नई टक्कर के लिए तैयार!

Tata Punch: भारतीय सड़कों पर धूम मचाने वाली और अपने सेगमेंट में राज करने...

फरवरी 2026 के ICC Player of the Month बने भारत की अरुंधति रेड्डी और पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान

ICC Player of the Month: क्रिकेट की दुनिया में हर महीने चमकते सितारों को...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें