‘At the stroke of the midnight hour… भारत | Darbhanga स्वतंत्रता दिवस परिशिष्ट l भारत भाग्य विधाता… जय हे @Independence Day Special…
Team
DeshajTimes.Com
बिहार में अंतरजातीय विवाह से नाराज दो परिवारों ने ऐसा तांडव मचाया है कि एक में बवाल मचा दूसरे में भाई ने बहन की गोली मारकर हत्या कर दी। मामला भागलपुर और बेगूसराय से जुड़ा है। पढ़िए पूरी खबर
बेगूसराय में जहां अंतरजातीय प्रेम विवाह करने के बाद बवाल हो गया। इसमें दस से अधिक लोग घायल हो गए हैं। घटना नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या-पांच सिंघौल सहायक थाना क्षेत्र के कमरुद्दीनपुर गांव की है। वहीं, भागलपुर में अंतरजातीय विवाह से नाराज भाई ने बहन की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना सजौर थाना क्षेत्र के चंद्रमा गांव की है। युवती शिवानी की उसके भाई साहिल ने ही गोली मारकर हत्या कर दी।
जानकारी के अनुसार, बेगूसराय में कमरूद्दीननगर गांव के ही राम बहादुर यादव की पुत्री का अरुण सिंह निषाद के पुत्र विकास कुमार के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। लंबे समय से चल रहे प्रेम प्रसंग के बाद 13 अक्टूबर को दोनों घर से भाग गए और शादी कर लिया। उसी दिन से दोनों पक्ष के बीच तनाव की स्थिति कायम थी।
इसी दौरान सोमवार की देर रात लड़की पक्ष के लोगों ने लाठी, डंडा और हथियार से लैस होकर लड़का पक्ष के घर पर हमला कर दिया। इसके बाद दोनों पक्ष में मारपीट होने लगी, मारपीट के दौरान बीच-बचाव करने आए आसपास के लोगों को भी काफी चोटें आई हैं। मारपीट में दिलीप यादव, विजय यादव, भज्जी निषाद एवं मनोज निषाद उर्फ भुल्ला सहित कई को गंभीर रूप से चोटें आई है।
सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। पुलिस मौके पर कैंप कर मामले को शांत करने में जुटी हुई है, लेकिन दोनों ही पक्ष के लोग काफी आक्रोशित हैं तथा कभी भी कोई बड़ी वारदात हो सकती है।
इधर, भागलपुर के सजौर थाना क्षेत्र के चंद्रमा गांव की है। युवती शिवानी की उसके भाई साहिल ने ही गोली मारकर हत्या कर दी। युवती ने पिछले महीने ही जगदीशपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले युवक से भागकर अंतरजातीय विवाह कर लिया था। उसके बाद से ही युवती के परिजन नाराज थे।