back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 27, 2026
spot_img

दरभंगा में पुलिस और शराब तस्करों के बीच लुका-छिपी का खेल, चल रहा अभियान…मगर धंधेबाज हैं कि मानते नहीं

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स अपराध ब्यूरो। दरभंगा शहर में पुलिस और शराब कारोबारी के बीच लुका-छिप्पी का खेल चल रहा है। इतने लोग पकड़े जा रहें है, जेल भी जा रहे हैं पर यह कारोबारी इस धंधे को करने से बाज नहीं आ रहे हैं। शहर में शराब कारोबारी और शराबी के विरुद्ध पुलिस लगातार अभियान चला रही है।

- Advertisement -

दीवाली की रात नगर थाना क्षेत्र में 6 शराब कारोबारी पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। और, एक शराबी भी पकड़े गये हैं। वहीं विवि और लहेरियासराय थाना क्षेत्र में 5 शराबी को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

- Advertisement -

नगर थाना क्षेत्र से शुभंकरपुर फुलवरिया के विश्वरंजन पटेल रत्नोंपट्टी चतरिया के मनीष कुमार, शुभंकरपुर सतीस्थान के बजरंगी पासवान, रत्नोंपट्टी के आकाश कुमार, शुभंकरपुर डीह के माधव कुमार, अभिषेक कुमार इन सभी को देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से 33 बोतल देसी सोफिया बरामद किया गया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: राम कथा महायज्ञ में प्रभु श्री राम के वनवास का मार्मिक प्रसंग, पढ़िए बेनीपुर में त्याग, प्रेम और संभाव का संदेश

इनके विरुद्ध प्राथमिकी 305/22 दर्ज किया गया है। सभी गिरफ्तार युवक का उम्र 20 से 22 वर्ष है। जानकारी के अनुसार इनके पीछे बड़े शराब कारोबारी का हाथ है जो इन लोगो से डिलीवरी करवाता है। हालाकि कारोबारी के नाम का खुलासा गिरफ्तार युवकों ने नहीं किया है।

इधर, विवि थाना की पुलिस ने लक्ष्मीसागर के चंदन कुमार पासवान, राजकुमार गंज के रामभरोस यादव, मो.अंसारुल एवं कृष्णा पासवान को तथा लहेरियासराय थाना की पुलिस ने रहमखां मुहल्ले के मो. जियाउद्दीन को नशे की हालत में गिरफ्तार किया।सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

पुलिस अगर शराब के मुख्य तस्कर को पकड़ने की कोशिश करें तो संभव है कि शराब कारोबार में लिप्त लोगों पर लगाम लगाया जाय। पर ऐसे मामलों में मुख्य सरगना नहीं पकड़े जा रहे है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

सैमसंग गैलेक्सी बुक 6 सीरीज: AI से लैस, अब भारतीय बाजार में उपलब्ध

Samsung Galaxy Book 6 Series: सैमसंग ने अपनी नवीनतम गैलेक्सी बुक 6 सीरीज को...

Sara Arjun और ईशान खट्टर की जोड़ी मचाएगी धमाल, नई फिल्म ‘ए परफेक्ट मैच’ का ऐलान!

Sara Arjun News: Sara Arjun और ईशान खट्टर की जोड़ी मचाएगी धमाल, नई फिल्म 'ए...

Aurangabad Crime: औरंगाबाद में खूनी रिश्तों की दास्तान, चाचा ने भतीजों-भतीजी को गला रेता, फिर खुद भी मौत को…!

Aurangabad Crime: जीवन की बगिया में जब रिश्तों का जहर घुल जाए, तो इंसानियत...

आ रही है नई Suzuki Burgman Street: जानें कब होगी लॉन्च और इसके खास आकर्षण

Suzuki Burgman Street: स्कूटर प्रेमियों के लिए एक बड़ी खबर है! सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें