back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 27, 2026
spot_img

Darbhanga News: एक तड़फ शहर में दीपावली का जश्न, दूसरी तरफ धू-धू कर जला दुकान

spot_img
- Advertisement -

एक तड़फ शहर के लोग दीपावली का जश्न मना रहें थे वहीं दूसरी तरफ एक दुकान धू धू कर जल रहा था।दिवाली के अहले सुबह यह आग लगी। बताया जाता हें कि यह घटना शार्ट सर्किट के कारण हुई हें। अगलगी की बड़ी घटना की खबर फैलते ही लोगों के बीच अफरा तफरी मच गई ।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

घटना दिवाली सह सोमवार के अहले सुबह तकरीबन 3 बजे की बताई जा रही है। बासुदेवपुर नया टोला स्थित एमबीए चाय फ्रेंचाईजी से करीब 90 मीटर की दूरी पर अवस्थित आईसीए टेक्नो प्राइवेट लिमिटेड कम्प्यूटर दुकान अचानक से धूं धूं कर जल रही थी। स्थानीय लोगों ने देखते ही त्वरित अग्निशमन को सूचना देते हुए कम्प्यूटर दुकान के प्रोपराइटर भास्कर कुमार झा के घर जाकर इस घटना की जानकारी दी ।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: मौसम की दोहरी मार से Agrarian Crisis, कमतौल के किसान बेहाल, कर्ज के बोझ तले दबे अन्नदाता की टूट रही कमर

 

सूचना मिलते ही अग्निशमन की टीम आनन – फानन में घटनास्थल पर पहुंचकर घंटो मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तबतक तक पूरा दुकान जलकर राख हो चुका था।

 

दुकान मालिक भास्कर कुमार झा ने बताया कि कुल नई लेपटॉप 18, बड़ी संख्या में मदर बोर्ड, हार्ड डिस्क , प्रोसेजर, फेन, एसएसडी, प्रिंटर, सीसीटीवी कैमरा, डीवीआर एनवीआर मॉनिटर, वायर एवं कम्प्यूटर से जुड़े अन्य एसोसिरिज सहित कुल 65 से 67 लाख का सामान जलकर पूरी तरह नष्ट हो गया। वहीं दुकान व व्यवसाय से जुड़े मूल दस्तावेजों का दर्जनों फाइल भी जल गया है।इस घटना के बाद परिजनों में मायूसी हें।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

IPL 2026: अश्विन का नया अवतार और ओपनिंग सेरेमनी पर लगा ग्रहण, जानें पूरी खबर

IPL 2026: भारतीय क्रिकेट के सबसे बड़े त्योहार इंडियन प्रीमियर लीग के 2026 सीज़न...

इस मार्च Renault Cars पर पाएं ₹80,000 तक की धमाकेदार छूट!

Renault Cars: अगर आप इस मार्च में एक नई कार खरीदने की योजना बना...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें