spot_img

Darbhanga News : नाबालिग बनी बिन ब्याही मां, बृद्ध ने बनाया हवस का शिकार

spot_img
- Advertisement -

सदर थाना क्षेत्र के भालपट्टी ओपी थाना क्षेत्र से बड़ी खबर आ रही हें। एक नाबालिग लड़की को कई महीनों तक वृद्ध ने लगातार दुष्कर्म कर उसे माँ बनने पर मजबूर कर दिया।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

अब स्थिति यह हें कि नाबालिग मुंह छिपाते फिर रही हें। लेकिन उसके पिता को जब इस बात की जानकारी हुई तो थक हारकर चाईल्ड लाइन के शरण में आया। चाईल्ड लाइन के पहल पर महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई हें। वहीं महिला थानाध्यक्ष नुसरत जहां ने आरोपी को पकड़ने के लिये प्रयास शुरू कर दी हें।

- Advertisement -

 

मामला तब प्रकाश में आया जब पीड़िता आठ माह की गर्भवती हो गई। बताया जाता है कि पीड़िता की मां का निधन पहले ही हो चुका है। पिता ट्रैक्टर चालक है । जो अक्सर घर से बाहर रहता हैं। घर में मात्र बूढ़ी दादी रहती है, जिसके साथ वह रहती है। गांव के ही 65 वर्षीय अनिरुद्ध मंडल पीड़िता के घर मजदूरी को लेकर अक्सर जाया करता था ।

 

घर में नाबालिग को देख लालच आ गया। वह मौके की तलाश में था। इस बीच एक दिन मौका लगते ही उसने पीड़िता को नशीला पदार्थ खिला दिया और दुष्कर्म किया।दुष्कर्म का वीडियो बनाया। वीडियो का भय दिखाकर लगातार दुष्कर्म करता रहा।इसी बीच पीड़िता गर्भवती हो गई। लेकिन, वह लोक लज्जा के डर से खामोश बनी रही।

यह भी पढ़ें:  बिहार का विकास: विधायक विनय चौधरी का बड़ा ऐलान, अधूरे काम होंगे पूरे, नई सरकार बनेगी

 

 

चोरी छिपे कई महीनों से वह नाबालिग को अपना शिकार बनाते रहा इस कारण उसकी दादी भी अनजान थी ।गर्भ के आठ माह के बाद आस-पास के लोगों को नाबालिग को देख शक हुआ।लोंगों में चर्चा होने लगी। इसके बाद स्थानीय लोंगों ने उसके पिता पर दबाव बनाया। फिर पीड़िता से लोंगों ने पूछताछ की।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: बेनीपुर में BJP Training Camp भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण महाअभियान शुरू, कार्यकर्ताओं को मिले संगठन के गुर

 

पीड़िता डर के मारे कुछ बोल नहीं पा रही थी। फिर सभी ने प्यार से पूछा। फिर पीड़िता ने जो बताई वह सुनकर गांव के लोग सन्न रह गये। दादी भी सोचने पर मजबूर हो गई वह अवाक हो गई।

 

इसके बाद लोग आपस में बात करने लगे यही नहीं मामले को दबाने की कोशिश की गई। आखिरकार लोग करते भी तो क्या। दिन बीतते गये। पीड़िता के पिता को दिन रात इस बात की चिंता सताए जा रही थी ,थक हारकर उसके पिता ने चाइल्ड लाइन को इस घटना की जानकारी दी ।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: दरभंगा Drunk Youth Arrested पोस्तापुर में नशेड़ी युवक चढ़ा पुलिस के हत्थे, कोर्ट में हुआ पेश

 

पूछे जाने पर महिला थानाध्यक्ष नुसरत जहां ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज की गई है। थानाध्यक्ष नुसरत ने बताया कि आरोपित को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि पीड़िता की चिकित्सीय जांच कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि दुष्कर्मी को उसके किये की सजा अवश्य मिलनी चाहिये।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Muzaffarpur Loot Case: बिहार में बड़ी कामयाबी! मुजफ्फरपुर लूट कांड का पर्दाफाश, दो बदमाश दबोचे, हथियार और लाखों का सोना बरामद

Muzaffarpur Loot Case: मुजफ्फरपुर में पिछले साल हुए एक बड़े सोना लूटकांड का पुलिस...

Muzaffarpur SSP का सख्त फरमान, ड्यूटी पर वर्दी नहीं तो होगी कार्रवाई और रुकेगा भत्ता!

Muzaffarpur : मुजफ्फरपुर पुलिस में अब अनुशासन और भी कड़ा होने जा रहा है।...

Madhubani News: स्पेशल समर ट्रेन, गर्मी में Madhubani से Gujrat जाना हुआ आसान, रेलवे चला रहा है अनारक्षित विशेष ट्रेन, देखें पूरा शेड्यूल

स्पेशल समर ट्रेन: गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए...

Bihar News: रुतबा तार -, Vaishali Molestation Case: महिला होमगार्ड से दुराचार में बड़ा एक्शन, समादेष्टा प्रेमचंद पर गाज!

Vaishali Molestation Case: बिहार के वैशाली से एक ऐसा शर्मनाक मामला सामने आया है,...