back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 19, 2026
spot_img

गया-धनबाद रूट पर मालगाड़ी के 53 डिब्बे बेपटरी, रेल सेवा प्रभावित, रांची-पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस सहित इन ट्रेनों का बदला रूट

spot_img
- Advertisement -

गया जिले में गया-धनबाद रूट पर गुरपा स्टेशन पर बुधवार सुबह छह बजे एक मालगाड़ी बेपटरी हो गई। 58 डिब्बों वाली इस मालगाड़ी के डिरेल होने से 53 डिब्बे क्षतिग्रस्त हो गए। यह मालगाड़ी कोयला लेकर जा रही है। डिरेल होने की वजह ब्रेक फेल होना बताया गया है। इस हादसे में रेलवे ट्रैक के किनारे बिजली के कई पोल टूट गए हैं।

- Advertisement -

रेलवे सूत्रों के अनुसार मालगाड़ी के अगले हिस्से में इंजन, एक डिब्बा और पिछले हिस्से के 5 डिब्बे सही सलामत हैं। ड्राइवर और गार्ड भी सुरक्षित हैं। अप और डाउन रेल खंड पर परिचालन रुक गया है। रेलवे के वरीय पदाधिकारी मौके के लिए रवाना हो चुके हैं। यह मालगाड़ी कोडरमा से गया जा रही थी।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, पूर्व मध्य रेलवे की तरफ से दी गई आधिकारिक जानकारी के मुताबिक धनबाद मंडल के कोडरमा और मानपुर रेलवे खंड के बीच गुरपा स्टेशन पर कोयले से लदी मालगाड़ी के 53 पटरी से उतर गए। गनीमत रही कि दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। घटना बुधवार सुबह 6:24 बजे की है। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Weather: अलर्ट जारी! 20 से 22 मार्च तक बिहार में बिगड़ेगा मौसम का मिजाज, भारी बारिश और तूफान की आशंका!

गया-धनबाद रूट पर गुरपा स्टेशन पर एक मालगाड़ी का ब्रेक फेल हो गया। हादसा बुधवार सुबह 6 बजे अप लाइन में हुआ। मालगाड़ी में कोयला लदा था। इस हादसे का लाइव वीडियो सामने आया है। इसमें इंजन 58 में से सिर्फ एक डिब्बे को लेकर दौड़ता दिख रहा है। स्टेशन पर मौजूद लोग जान बचाकर भागते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस स्टेशन से पहले 20 किलोमीटर का घाट सेक्शन पड़ता है। इसी दौरान मालगाड़ी का ब्रेक फेल हो गया। धीरे-धीरे उसके 57 डिब्बे पलटते चले गए। एक डिब्बा इंजन के साथ दौड़ता रहा।

 घटना के बारे में मिली जानकारी के मुताबिक कोयला लदी मालगाड़ी कोडरमा से गया की ओर जा रही थी। बताया जाता है कि कोडरमा से तकरीबन 20 किमी दूर जाकर मालगाड़ी के इंजन का ब्रेक फेल हो गया। इसकी वजह से मालगाड़ी के 58 में से 53 डिब्बे बेपटरी हो गए। बता दें कि घटनास्थल बिहार और झारखंड की सीमा पर है। गुरपा स्टेशन बिहार में आता है।

ब्रेक फेल होने के बाद मालगाड़ी रेलवे ट्रैक के किनारे बिजली के खंभे से टकराई। जिससे कई पोल टूट गए हैं। 58 डिब्बों वाली मालगाड़ी के 53 डिब्बों के परखच्चे उड़ गए। रेल हादसे के बाद अप और डाउन लाइन पर रेल यातायात बाधित है। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। कई ट्रेनों को जहां-तहां खड़ा किया गया है। 10 से ज्यादा ट्रेनों को डायवर्ट किया गया है।

घटना की जानकारी मिलते ही बरवाडीह, गया, गोमो और धनबाद रेलवे स्टेशन से अधिकारियों की टीम राहत यान के साथ घटनास्थल पर पहुंच चुकी है। कोयला लदी मालगाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त डिब्बों को पटरी से हटाकर आवागमन शुरू करने का प्रयास किया जा रहा है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

रामायण फिल्म: सुग्रीव के किरदार में इस एक्टर की हुई धमाकेदार एंट्री, जानिए पूरी स्टारकास्ट!

Ramayana Film: बॉलीवुड के गलियारों में इन दिनों नितेश तिवारी की महत्वाकांक्षी फिल्म 'रामायण'...

धुरंधर: ‘रिवेंज’ ने हिला डाला बॉक्स ऑफिस, क्या है रणवीर सिंह की करियर बेस्ट फिल्म का पूरा सच!

धुरंधर: 'रिवेंज' ने हिला डाला बॉक्स ऑफिस, क्या है रणवीर सिंह की करियर बेस्ट...

Free Fire MAX Redeem Codes: फ्री फायर मैक्स के कोड्स से अब पाएं एक्सक्लूसिव आइटम्स

Free Fire MAX Redeem Codes: गेमिंग की दुनिया में रोमांच और उत्साह का संगम...

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने मचाया तहलका, पेड प्रीव्यू में उमड़ी सितारों की भीड़!

Ranveer Singh News: बॉलीवुड के बाजीराव रणवीर सिंह की मच अवेटेड फिल्म 'धुरंधर: द...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें