back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 22, 2026
spot_img

छठ के लिए मिट्टी काट रहे लोगों पर गिरा धंसना, दबे सात लोग, तीन की हालत गंभीर, महिला की मौत

spot_img
- Advertisement -

बिहार के बेगूसराय और जमुई से छठ की तैयारी को लेकर मिट्‌टी काटने के दौरान बड़ा हादसा हुआ है। छठ के लिए मिट्टी काट रहे लोगों पर धंसना गिरने से जहां बेगूसराय में सात लोग दब गए। वहीं, तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। इधर, जमुई में महिला की मौत छठ पर्व का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी काटने के दौरान आज धंसना गिरने से हो गया।

- Advertisement -

पहली जानकारी बेगूसराय से जहां धंसना के नीचे तीन बच्चे और चार महिलाएं दब गई। हल्ला सुनकर दौड़े पोखर की सफाई कर रहे लोगों ने सभी की जान बचा ली, लेकिन सब के सब घायल हो गए तथा विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। घटना लाखो सहायक थाना क्षेत्र के कर्पूरी ठाकुर उच्च विद्यालय के समीप की है।

- Advertisement -

बताया जा रहा है कि बुधवार की दोपहर कर्पूरी ठाकुर उच्च विद्यालय लाखो के परिसर में आसपास के मोहल्ले के 20-25 लोग छठ पर्व में चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी काट रहे थे। तभी अचानक धंसना गिर गया, जिसमें सभी लोग तो भाग गए लेकिन चार महिला और तीन बच्चा मिट्टी के नीचे दब गया। हल्ला सुनते ही विद्यालय परिसर में पोखर की सफाई कर रहे युवक तथा आसपास के सैकड़ों लोग दौड़े तथा काफी कोशिश के बाद मिट्टी के नीचे दबे सभी को बाहर निकालकर विभिन्न अस्पताल ले जाया गया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Digha Road Project: पटना के दीघा में गोलंबर का तीन गुना होगा विस्तार, जाम से मिलेगी मुक्ति, चमकेगी दीघा की पहचान

घटना में लाखो पंचायत के राजा डुमरी गांव निवासी गुलजमी पासवान की पत्नी रीना देवी, राजा डुमरी निवासी टुनटुन पासवान की पत्नी बबीता देवी एवं लाखो वार्ड नंबर-पांच निवासी विजय शर्मा का पुत्र विवेकानंद गंभीर रुप से घायल है। शेष घायलों में लाखो निपानिया टोला के सत्यम कुमार एवं छोटू कुमार सहित सभी का इलाज सदर अस्पताल सहित विभिन्न जगहों पर चल रहा है।

वहीं, जमुई में मिट्टी की धंसान में दबने से एक महिला की मौत हो गई। मृतक की पहचान लक्ष्मीपुर प्रखंड के बाघमा गांव निवासी पूरन यादव की पत्नी करी देवी के रूप में की गई है। बताया जाता है कि कारी देवी मंगलवार को अपने पड़ोसियों के साथ छठ पूजा के लिए मिट्टी लाने के लिए पास के बहियार की ओर गई थी जब वह मिट्टी निकाल रही थी।

मिट्टी निकालने के दौरान धसान गिरने से महिला मलबे में दब गई। जिसे अन्य महिलाओं के द्वारा उसे निकाल इलाज की लक्ष्मीपुर अस्पताल लाया गया। जहा उसकी हालत गंभीर होने पर उसे सदर अस्पताल लाया गया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं महिला की मौत के बाद परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

एमजी ग्लॉस्टर: इस मार्च पाएं लाखों की बचत, JSW MG Motor India की गाड़ियों पर बंपर छूट!

MG Gloster: अगर आप एक नई एसयूवी या इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने का मन बना...

IPL 2026: दासुन शनाका की राजस्थान रॉयल्स में धांसू एंट्री, PSL को झटका

IPL 2026: क्रिकेट जगत में एक बार फिर धमाकेदार बदलाव का दौर शुरू हो...

Kal Ka Rashifal: 23 मार्च 2026, जानिए कैसा रहेगा आपका सोमवार?

Kal Ka Rashifal: सोमवार, 23 मार्च 2026 का दिन ग्रहों की विशेष चाल और...

मां स्कंदमाता की आरती: नवरात्रि के पांचवें दिन करें दिव्य देवी की स्तुति

Maa Skandmata Ki Aarti: चैत्र नवरात्रि के पवित्र पाँचवें दिन, शक्ति स्वरूपा देवी स्कंदमाता...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें