
छठ पर्व पर हवाई सेवा हुआ महंगा…दरभंगा तो छोड़िए दिल्ली से पटना और दरभंगा की फ्लाइटें हुई बहुत महंगी। ऐसे में, बिहारवासियों को चार दिवसीय छठ महापर्व पर बड़ा झटका लगा है। बस छठ महापर्व की शुरुआत दो दिन बाद से यानी 28 अक्टूबर से होगी।
इस दौरान देश के कोने-कोने से बिहारियों का बिहार आना जारी है। इस समय बिहार जाने वाली ट्रेनें पूरी तरह तो फुल हैं ही हवाई जहाज की टिकट के लिए भी मारामारी चल रही है, वह भी महंगे दामों में उपलब्ध है। दिल्ली से पटना तक के लिए 27 अक्टूबर का किराया 12 हजार से करीब 19 हजार तक पहुंच गया है। साथ ही दिल्ली से दरभंगा तक के हवाई जहाज के किराये में भी बढ़ोतरी हुई है।
मेकमॉयट्रिप डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार 27 अक्टूबर को दिल्ली से पटना का फ्लाइट टिकट सबसे महंगा गो फर्स्ट का है। यह एयर लाइन कंपनी दिल्ली से पटना तक एक यात्री का किराया 18869 रुपये वसूल रही है जबकि एयर इंडिया का किराया 16560 रुपये है। एयर एशिया 16042 रुपये, इंडिगो 12569, स्पाइसजेट 12359 और विस्तारा एयर लाइंस 14460 रुपये वसूल रही है।
बात यदि दिल्ली से दरभंगा के लिए फ्लाइट के किराये की करे तो जहां 27 अक्टूबर को सुबह 11:30 वाली फ्लाइट का किराया 12076 रुपये है, वहीं 14:20 बजे वाली फ्लाइट का 13120 रुपये। सुबह 6:40 बजे और दोपहर 2:25 बजे उड़ने वाली इंडिगो की फ्लाइट का किराया 19101 रुपये है। एयर इंडिया ने 27 अक्टूबर की फ्लाइट के लिए 19102 और 19132 रुपये किराया रखा है। वैसे सामान्य दिनों में दिल्ली से दरभंगा का किराया 4550 से 7000 रुपये तक है।







