back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 24, 2026
spot_img

मुजफ्फरपुर में छठ घाटों पर बनेंगे महिला व्रतियों के लिए चेंजिंग रूम, खतरनाक घाटों पर साइनेज के अलावे गाड़ियों की भीड़ थामने को बनेंगे विभिन्न स्थलों पर ड्राॅप गेट

spot_img
- Advertisement -
गायघाट, देशज टाइम्स। मुजफ्फरपुर ज़िले में  छठ आयोजन हेतु घाटों के अद्यतन स्थिति का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी प्रणव कुमार द्वारा एसडीआरएफ की बोट पर सवार होकर छठ घाटों का भ्रमण साफ सफाई एवं घाटों के संपर्क मार्ग को दुरूस्त करने, मुख्य घाटों पर कंट्रोल रूम स्थापित करने, गहरे पानी में जाने से रोकने के लिए बैरिकेडिंग कराने मजदूरों की संख्या बढ़ाकर घाटों को ससमय तैयार करने इत्यादि संबंधी आवश्यक दिशा निदेश दिया।
डीएम नेआसन्न छठ पर्व को देखते हुए बूढ़ी गंडक के किनारे स्थित विभिन्न छठ घाटों, यथा सीढ़ी घाट, अखाड़ा घाट, आश्राम घाट, साहू पोखर का भ्रमण किया गया। एसडीआरएफ की बोट पर सवार होकर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने नदी के किनारे स्थित घाटों का पास जाकर अवलोकन किया और घाट पर उतर कर भी पैदल भ्रमण करते हुए अद्यतन स्थिति से अवगत हुए।मुजफ्फरपुर में छठ घाटों पर बनेंगे महिला व्रतियों के लिए चेंजिंग रूम, खतरनाक घाटों पर साइनेज के अलावे गाड़ियों की भीड़ थामने को बनेंगे विभिन्न स्थलों पर ड्राॅप गेट उन्होनें नदी किनारे उगे घास को हटाने एवं कीचड़ दलदलयुक्त घाटों को छठ तक तेजी से काम करते हुए तैयार करने का निदेश दिया। उन्होनें छठ घाटों के पहुंच मार्गों को भी दुरूस्त करने का निदेश दिया ताकि लोेग आसानी से घाट तक पहुंच सके। नगर परिषद की ओर से विभिन्न घाटों पर मजदूरों को लगाकर साफ सफाई का काम कराया जा रहा है। जिलाधिकारी ने मजदूरों की संख्या बढ़ाकर ससमय काम समाप्त करने का निदेश कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद क्षेत्र को दिया।
उन्होनें मीडिया को बताया सीढ़ी घाट/आश्रम घाट को माॅडल घाट बनाया गया है। साहू पोखर में नगर निगम को बिलिचिंग और पेंटिग करने का भी निदेश दिया गया।उन्होनें छठ घाटों के किनारे बैरिकेंडिग कराने का भी निदेश दिया ताकि लोग असावधानी या भूलवश गहरे पानी में ना पहुंच जाएं।
उन्होनें खतरनाक घाटों पर साइनेज लगाने का निर्देश दिया। छठ पर्व के अवसर पर भीड़ को नियंत्रित करने एवं गाड़ियों को भीड़ भार मार्गो पर आने से रोकने के लिए विभिन्न स्थलों पर ड्राॅप गेट लगाने का भी निर्देश दिया गया। घाटों पर पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था छठ व्रतियों एवं आमजन के लिए बदलने के लिए चेजिंग रूम बनाने के संबंध में निदेश दिये।
छठ पर्व के दौरान निजी नावों के परिचालन पर भी रोक लगाने का निदेश दिया गया। छठ पर्व के सफल आयोजन एवं जनता की सुविधा हेतु विधि व्यवस्था संधारण के लिए दंडाधिकारियों पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिस बल को प्रतिनियुक्त किया जाएगा।
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

OnePlus Nord 6: 9000mAh बैटरी के साथ आ रहा OnePlus का नया धाकड़ स्मार्टफोन, लॉन्च डेट कन्फर्म!

OnePlus Nord 6: टेक जगत में हलचल मचाने के लिए तैयार है OnePlus का...

Bihar News: बिहार में बनेगी ‘Bihar High Security Jail’: खूंखार आतंकियों की अब खैर नहीं

Bihar High Security Jail: बंद दरवाजों के पीछे, जहां सूरज की किरणें भी थरथराती...

Darbhanga Big Breaking News: 80 लाख की हेरोइन के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार, Patna तक जुड़े हैं नशे के तार

Darbhanga News: नशे के काले कारोबार पर पुलिस ने ऐसा डंडा चलाया है कि...

Mahindra Electric Car: महिंद्रा की ई-कारें अब और भी किफायती, ₹4 लाख तक की बंपर छूट का ऐलान!

Mahindra Electric Car: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती मांग को देखते...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें