

बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। सरकारी व्यवस्था के तहत प्रत्येक सप्ताह के बुधवार को प्रखंडों के पंचायतों में विभिन्न योजनाओं का जांच करने का निर्देश जारी किया गया है। पदाधिकारियों के द्वारा किए जा रहे जांच के बाद जिलाधिकारी स्तर पर उसकी समीक्षा की जाती है।
इसी के तहत एसडीओ संजीव कुमार कापर बिरौल पंंचायत, बीडीओ प्रेम सागर मिश्र साहो तथा सीओ विमल कुमार कर्ण ने पड़री पंंचायत का निरीक्षण किया। सीओ ने बताया कि पड़री पंंचायत मे नलजल योजना को छोड़ पीडीएफ, आंगनबाड़ी, मनरेगा सहित अन्य योजना कमोबेश संतोषजनक पाया गया।
बीडीओ ने बताया कि साहो पंंचायत में नलजल योजना में कई जगहों पर सप्लाई पाइप क्षतिग्रस्त पाया गया,जिसे जल्द
मरम्मत कर लोगों के घरों तक जल्द जल सप्लाई करने का निर्देश वार्ड सदस्य व पंंचायत सचिव को दिया गया। इधर एसडीओ संजीव कुमार कापर योजनाओं का निरीक्षण करने बिरौल पंंचायत पहुंचे। जहां 14 मे से 8 वार्ड को छोड़ कर 6 वार्डों मे जल सप्लाई बंद पाया गया। जिसे जल्द चालू करने का निर्देश पंंचायत सचिव को दिया।
मरम्मत कर लोगों के घरों तक जल्द जल सप्लाई करने का निर्देश वार्ड सदस्य व पंंचायत सचिव को दिया गया। इधर एसडीओ संजीव कुमार कापर योजनाओं का निरीक्षण करने बिरौल पंंचायत पहुंचे। जहां 14 मे से 8 वार्ड को छोड़ कर 6 वार्डों मे जल सप्लाई बंद पाया गया। जिसे जल्द चालू करने का निर्देश पंंचायत सचिव को दिया।एसडीओ पंंचायत सरकार भवन पहुंच कर सरकार की ओर से आमलोगों के लिए किये गए व्यवस्था का निरीक्षण किया। मौके पर उपस्थित पंंचायत के ग्रामीणों ने सरकार भवन मे कर्मियों द्वारा नियमित कार्य नहीं किए जाने की शिकायत की। इतना सुनते हुए उन्होंने सभी सरकारी कर्मियों से कारण पूछते हुए पंंचायत सरकार भवन नियमित रूप से संचालित करने का निर्देश दिया।
मौके पर मुखिया संजय पासवान, पंंचायत सचिव अमरेंद्र मिश्र सहित अन्य कर्मचारी मौजूद थे। इस क्रम में एसडीओ ने बिरौल व सुपौल पंंचायत के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण करने के बाद इसके साफ सफाई के लिए मुखिया को निर्देश दिया।
- Advertisement -




You must be logged in to post a comment.