back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 22, 2026
spot_img

Bihar News: हथियार तस्करी का चल रहा था अर्से से खेल, अंतरजिला गिरोह के तीन कुख्यात हथियार तस्कर चढ़े STF के हत्थे, भारी मात्रा में जिंदा गोली और सामान बरामद

spot_img
- Advertisement -

बेगूसराय में तीन हथियार तस्करों को पुलिस ने दबोचा है। यह कार्रवाई बिहार पुलिस के स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने की है। लगातार यहां के रास्ते होने वाले हथियार तस्करी पर रोक लगाने की कवायद चल रही थी। इसी कड़ी में तीन तस्करों की गिरफ्तारी को बड़ी सफलता मानी जा रही है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, एसटीएफ की टीम ने बेगूसराय एवं खगड़िया जिले के सीमावर्ती साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र से तीन कुख्यात हथियार तस्करों को बड़ी संख्या में गोली के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्करों में से दो पूर्णिया जिला के रहने वाले हैं। सभी से पूछताछ की जा रही है, इसके बाद तस्करी के नेटवर्क का उद्भेदन होने की संभावना है।

- Advertisement -

गिरफ्तार तस्करों के पास से 7.65 एम.एम. का 60 जिंदा गोली एवं तीन मोबाइल बरामद किया गया है। पुलिस के वरीय पदाधिकारी तीनों से पूछताछ एवं मोबाइल की जांच में जुटे हैं। तीनों अंतर राज्यीय तस्कर गिरोह के सदस्य बताए जाते हैं तथा इन लोगों का तार विदेश से जुड़े होने की भी संभावना है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Hukmdev Narayan Yadav News : मधुबनी के EX MP हुकुमदेव नारायण यादव...अचानक ट्विटर पर क्यों बने नंबर-1 ट्रेंड? एक भावुक ट्वीट ने मचाया सियासी भूचाल!

गिरफ्तार तस्कर पूर्णिया नगर थाना क्षेत्र निवासी मो. आजाद आलम का पुत्र मो. मंटू आलम एवं भीम लाल साह का पुत्र रंजीत कुमार उर्फ गुड्डू तथा बेगूसराय जिला के परिहारा सहायक थाना क्षेत्र निवासी के भवानीपुर निवासी रामाशीष प्रसाद महतो का पुत्र मनीष कुमार महतो है।

जानकारी के अनुसार बिहार एसटीएफ के एसओजी-वन पटना को सूचना मिली कि एक बार फिर तस्कर अवैध हथियार और गोली का बड़ा डील करने वाले हैं। सूचना मिलते ही टीम अलर्ट हो गई तथा मिले इनपुट के आधार पर साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र में गंगा पर नवनिर्मित श्रीकृष्ण सेतु के आसपास जाल बिछा दिया गया।

इसके बाद देर रात साहेबपुर कमाल थाना के हीरा टोल मोड़ जीरोमाइल से तीन कुख्यात हथियार तस्कर को भारी मात्रा में गोली के साथ गिरफ्तार किया गया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

रोहित शर्मा ने भरी हुंकार: क्या मुंबई इंडियंस जीतेगी छठी IPL ट्रॉफी?

Rohit Sharma: आईपीएल के नए सीज़न से पहले, मुंबई इंडियंस के फैंस के लिए...

15 लाख से कम में बेहतरीन Automatic Sedan: कौन सी कारें बदलेंगी आपका ड्राइविंग अनुभव?

Automatic Sedan: भारतीय सड़कों पर बढ़ती ट्रैफिक और रोजमर्रा की भागदौड़ में एक ऐसी...

X का नया AI Feature: लंबे आर्टिकल्स की समरी अब एक क्लिक में!

AI Feature: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) ने अपने यूजर्स के लिए...

IPL 2024: Rohit Sharma ने मुंबई इंडियंस फैंस से किया बड़ा वादा, छठी ट्रॉफी जीतने का लिया संकल्प!

Rohit Sharma: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के नए सीज़न का बुखार चढ़ने लगा है,...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें