spot_img

Bihar News: पैसों के विवाद में डबल मर्डर, एक की गोली मारकर, दूसरे को लाठी-डंडों से पीट-पीटकर कर दी हत्या, मचा कोहराम

spot_img
- Advertisement -

रोहतास जिले केडेहरी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जमुहार स्थित बोरिंग पर गुरुवार सुबह पैसे के विवाद को लेकर चली गोली तथा मारपीट में दो लोगों की मौत हो गई।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, डेहरी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जमुहार स्थित बोरिंग पर गुरुवार सुबह पैसे के विवाद को लेकर चली गोली तथा मारपीट में दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान सासाराम मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कंचनपुर गांव निवासी 50 वर्षीय सतेंद्र सिंह उर्फ झरेला तथा 40 वर्षीय अनिल यादव बताए जा रहे हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

- Advertisement -

पुलिस के अनुसार सासाराम मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कंचनपुर गांव में दो पक्षो के बीच पिछले दिनों से विवाद चल रहा था। आज सुबह एक पक्ष ने दूसरे पक्ष की हत्या गोली मारकर कर दी तो वही दूसरे पक्ष के पीड़ित परिजनों ने लाठी-डंडे से पीट-पीटकर आरोपित की हत्या कर दी।

पैसे को लेकर पूर्व से ही सतेंद्र सिंह व अनिल यादव के बीच विवाद चल रहा था। इसी को लेकर एक दिन पूर्व दोनों में विवाद भी हुआ था। आज सुबह सत्येंद्र सिंह अपने कुछ लोगों के साथ डेहरी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के तेनुआ बोरिंग स्थित पुरानी जीटी रोड पर पूर्व से बैठे हुए थे। इसी दौरान वहां से गुजर रहे अनिल यादव व सतेंद्र सिंह में पुनः विवाद शुरू हो गया। इसी दौरान बात इतनी बढ़ी की गोलीबारी शुरू हो गई।
अनिल यादव द्वारा चलाई गोली से सतेंद्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। इससे गुस्साए लोगों ने अनिल यादव की ग्रामीणों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना के बाद गांव में तनाव व्याप्त है। मौके पर पुलिस कैम्प कर रही है। एसपी आशीष भारती खुद कंचनपुर पहुंच मामले का जायजा ले रहे हैं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar News: निजी प्रैक्टिस पर रोक से भड़के बिहार में डॉक्टरों का सरकार को अल्टीमेटम, 'यह एकतरफा फैसला हमें मंजूर नहीं!'

मृतक सासाराम मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कंचनपुर गांव निवासी अनिल यादव तथा सतेंद्र सिंह उर्फ झरी सिंह है। एसपी आशीष भारती ने बताया कि पहुंची पुलिस जांच में जुटी हुई है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar News: बिहार में SC/ST Hostel Grant एससी-एसटी छात्रों को बड़ी राहत, छात्रावास अनुदान हुआ दोगुना, पढ़िए ‘शिक्षित बनो’

SC/ST Hostel Grant: बिहार सरकार ने अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के छात्रों के...

Darbhanga News: बखेड़ा Land Dispute भूमि विवाद और पुराने मारपीट मामले में हुई गिरफ्तारी, जानें पूरा मामला

Land Dispute: जाले में सोमवार का दिन दो अलग-अलग घटनाओं से सुर्खियों में रहा।...

Darbhanga News: बैटरी ट्राइसाइकिल वितरण, अलीनगर में 60 दिव्यांगजनों को मिली नई पहचान, MLA मैथिली ठाकुर ने किया उद्घाटन

बैटरी ट्राइसाइकिल वितरण: दिव्यांगजनों के लिए सरकार की योजनाएं कैसे उनके जीवन में नई...

Bihar Bomb Threat: हाजीपुर कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी से हड़कंप, पुलिस अलर्ट पर

Bihar Bomb Threat: बिहार में आजकल कोर्ट परिसर को बम से उड़ाने की धमकियों...