spot_img

दरभंगा के SDPO अमित कुमार ने कहा, दोघरा लतराहा महावीरी झंडा महोत्सव मनेगा शांतिपूर्ण…निर्धारित समय पर होगा झंडा मिलान और विसर्जन, सीतामढ़ी से आने वाले महावीरी झंडा पर दिए खास निर्देश

spot_img
- Advertisement -
जाले, देशज टाइम्स। जिला के चर्चित लतराहा दोघरा, महावीरी झंडा महोत्सव को लेकर बेसिक स्कूल दोघरा के प्रांगण में शांति समिति की बैठक गुरुवार आयोजित हुई।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए अनुमंडलाधिकारी स्पर्श गुप्ता ने कहा की  आगामी 1 नवंबर को आहूत महावीरी झंडा को शांति पूर्वक संपन्न पिछले वर्ष की तरह आप सब मनाए,महावीरी झंडा एवम जुलूस पिछले वर्ष तरह ही होगी किसी भी स्थिति में बदलाव नहीं होगा। इस मौके पर झंडा मिलान एवम विसर्जन निर्धारित समय पर ही होगा।
लतराहा नगरडीह दोघरा एवम सीतामढ़ी जिला के बोखरा प्रखंड के  सौरिया गांव से पहुंचने वाला महावीरी झंडा को समय पर झंडा स्थल पर लाने एवम वापस ले जाने पर चर्चा हुई। साथ निर्धारित रास्ते से ही जुलूस लाने पर सहमति बनी।
वहीं, पुलिस उपाधीक्षक सदर अमित कुमार ने कहा कि झंडा महोत्सव पर जिला से एक सौ से अधिक पुलिस वल तैनात किया जाता है,फिर भी झंडा महोत्सव समिति के अध्यक्ष द्वारा मेला सुरक्षा व्यवस्था को लेकर स्वमसेवक की पर्याप्त व्यवस्था किया जाय। शांति समिति के बैठक को बीडीओ दीनबंधु दिवाकर थानाध्यक्ष यशोदानंद पांडेय सीतामढ़ी नानपुर के दरोगा राकेश रंजन ने संबोधित किया।
मौके पर झंडा महोत्सव दोघरा के अध्यक्ष नागेंद्र यादव लतराहा के संजय कुमार महतो नगरडीह के पंचू साह एवम सीतामढ़ी नानपुर के अध्यक्ष रामसेवक मंडल ने प्रशासन को सभी तरह का सहयोग का वचन दिया। वही जिला पार्षद धीरेंद्र कुमार मुखिया चंद्रकला देवी सरपंच रामप्रकाश यादव वाली इमाम बेग चमचम राम लला कुशवाहा नरेश चौधरी आदि मौजूद थे।।
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: बखेड़ा Land Dispute भूमि विवाद और पुराने मारपीट मामले में हुई गिरफ्तारी, जानें पूरा मामला
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar News: बिहार में SC/ST Hostel Grant एससी-एसटी छात्रों को बड़ी राहत, छात्रावास अनुदान हुआ दोगुना, पढ़िए ‘शिक्षित बनो’

SC/ST Hostel Grant: बिहार सरकार ने अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के छात्रों के...

Darbhanga News: बखेड़ा Land Dispute भूमि विवाद और पुराने मारपीट मामले में हुई गिरफ्तारी, जानें पूरा मामला

Land Dispute: जाले में सोमवार का दिन दो अलग-अलग घटनाओं से सुर्खियों में रहा।...

Darbhanga News: बैटरी ट्राइसाइकिल वितरण, अलीनगर में 60 दिव्यांगजनों को मिली नई पहचान, MLA मैथिली ठाकुर ने किया उद्घाटन

बैटरी ट्राइसाइकिल वितरण: दिव्यांगजनों के लिए सरकार की योजनाएं कैसे उनके जीवन में नई...

Bihar Bomb Threat: हाजीपुर कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी से हड़कंप, पुलिस अलर्ट पर

Bihar Bomb Threat: बिहार में आजकल कोर्ट परिसर को बम से उड़ाने की धमकियों...