

बिरौल/घनश्यामपुर देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। दो दिवसीय कमला जनसंपर्क यात्रा पर निकले जल संसाधन मंत्री संजय झा का गुरुवार के सुबह घनश्यामपुर के बुढ़ेब-इनायतपुर गांव में नागरिक अभिनंदन किया गया। 26 अक्टूबर को दो दिवसीय यात्रा पर निकले मंत्री श्री झा ने रात्री विश्राम घनश्यामपुर गांव में किये। इस दौरान महागठबंधन के स्थानीय कई नेताओं ने मंत्री को पाग चादर से सम्मानित किया।
जलसंसाधन मंत्री ने संबोधन में कहा कि कमला बलान नदी के जीरो से 98वें किलोमीटर तक दोनों तटबंध की ऊंची करण, सुदृढ़ीकरण तथा पक्की करण का कार्य जून 2023 तक पूरा कर लिया जाएगा। इस कार्य को पूरा हो जाने से दरभंगा जिले के 9 प्रखंड के लोगों को बाढ़ से मुक्ति मिल जाएगी।
उन्होंने कहा कि मैं इस क्षेत्र के विकास के लिए पूर्व से ही संकल्पित हूं और आगे भी रहेगा। सिर्फ आपलोगों का सहयोग व प्रेम पहले की बना रहना चाहिए। इस दौरान कई वक्ताओं ने मंत्री श्री झा के कार्यों की प्रशंसा करते हुए मिथिलांचल में बाढ़ से बचाव के लिए उनके कार्यों की सराहना की।
स्थानीय लोगों ने जल संसाधन मंत्री के सामने असमा तथा पौनी गांव के बीच गेहूंमां नदी पर पुल, घनश्यामपुर-कुमरौल प्रधानमंत्री सड़क सड़क तथा पाली भोला चौक से जगदीश चौक तक सड़क मरम्मत की मांग रखी।
वहीं, घनश्यामपुर बाद मंत्री संजय झा कमला बलान तटबंध से होकर गौड़ा बौराम प्रखंड के कोठराम पहुंचे।उसके बाद सड़क मार्ग से बिरौल होते हुए कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड के लिए प्रस्थान कर गए। इस क्रम आधा दर्जन से अधिक जगहों पर लोगों ने गर्म जोशी के साथ जलसंसाधन मंत्री का फूलो का हार पहना कर स्वागत किया।



You must be logged in to post a comment.