back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 14, 2026
spot_img

एलन मस्क ने की ट्वीटर के सीईओ पराग अग्रवाल की छुट्टी, मगर खाली हाथ नहीं जाएंगें Parag Agarwal देनें होंगे Elon Musk को इतने करोड़

spot_img
- Advertisement - Advertisement

ट्विटर (Twitter Deal) का मालिक बनते ही दुनिया के सबसे अमीर शख्स और दक्षिण अफ्रीकी-कनाडाई-अमेरिकी दिग्गज व्यापारी, निवेशक और इंजीनियर एलन मस्क (Elon Musk) ने ट्विटर अधिग्रहण का सौदा पूरा करते ही सबसे पहले सीईओ पराग अग्रवाल (CEO Parag Agrawal) समेत कई शीर्ष अधिकारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया। मस्क ने इन पर उन्हें गुमराह करने के आरोप लगाए हैं।

- Advertisement -

लीगल, पॉलिसी और ट्रस्ट हेड विजया गाड्डे, चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर नेड सेगल, 2012 से ट्विटर के जनरल काउंसल रहे सीन एडगेट को भी बाहर निकाल दिया गया है। हालांकि, इस पूरे मसले पर ट्विटर की तरफ से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। बता दें, अगर पराग अग्रवाल कंपनी से निकाले जाते हैं तो ट्विटर को उन्हें भारी रकम चुकानी होगी।

- Advertisement -

मस्क ने कहा कि वो ट्विटर पर स्पैम बॉट्स को हराना चाहते हैं। वो एक ऐसी एल्गोरिदम बनाना चाहते हैं जो यह निर्धारित करे, साइट पर मौजूद सामग्री सार्वजनिक रूप से कैसे दिखे। यह निर्धारित किया जा सके। एलन मस्क ने साफ कर दिया है कि वह कर्मचारियों की छंटनी करेंगे। इससे ट्विटर के लगभग 7,500 कर्मचारियों के सामने रोजगार का संकट खड़ा हो जाएगा।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Land Reforms: जमीन विवादों का होगा अंत! बिहार में मार्च से हर जिले में लगेगा 'जनकल्याण संवाद'

मस्क ने ट्विटर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पराग अग्रवाल, मुख्य वित्तीय अधिकारी नेड सेगल और कानूनी मामलों और नीति प्रमुख विजया गड्डे को बाहर का रास्ता दिखाया है। मस्क ने आरोप लगाए हैं कि अग्रवाल समेत कई शीर्ष अधिकारियों ने उन्हें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फर्जी खातों की संख्या को लेकर गुमराह करने की कोशिश की। अग्रवाल और सेगल ट्विटर के सैन फ्रांसिस्को मुख्यालय में कार्यरत थे।

जब भी कोई व्यक्ति किसी बड़ी कंपनी का सीईओ बनता है तो उसे सैलरी के अलावा कंपनी के कुछ शेयर भी दिए जाते हैं। ऐसे में अगर एलन मस्क, पराग अग्रवाल को ट्विटर से बाहर से निकालते हैं तो उनके सभी शेयरहोल्डिंग का भुगतान कंपनी को करना होगा। समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार के पराग अग्रवाल को करीब 42 मिलियन डॉलर (346 करोड़ रुपये) का भुगतान किया जाएगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

भारत में Electric Car क्रांति: एसयूवी का बढ़ता दबदबा

Electric Car: भारत का ऑटोमोबाइल बाजार एक ऐसे रोमांचक मोड़ पर है जहां इलेक्ट्रिक...

नेहा कक्कड़ का ‘नो ऑटोट्यून’ गाना ‘मिल लेना एक बार’ हुआ वायरल, फैंस हुए दीवाने

नेहा कक्कड़ का 'नो ऑटोट्यून' गाना 'मिल लेना एक बार' हुआ वायरल, फैंस हुए...

Darbhanga News: जब SDO की नजर पड़ी नई अल्ट्रासाउंड मशीन पर… पढ़िए तो क्यों मचा हड़कंप

Kusheshwarsthan News: शनिवार का दिन कुशेश्वरस्थान के स्वास्थ्य महकमे के लिए किसी इम्तिहान की...

Bankipur Development: बांकीपुर में विकास का पहिया हुआ तेज़, विधायक नितिन नवीन ने संभाली कमान

Bankipur Development: पटना की गलियों में विकास की बहार लाने की कोशिशें अब कागज़...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें