spot_img

दरभंगा के DM Rajeev Roshan ने लिया DeshajTimes की खबर पर Action…कुशेश्वरस्थान में साफ होने लगी शिव की गंगा

spot_img
- Advertisement -

देशज टाइम्स ने दरभंगा के बाबाधाम बाबा कुशेश्वरनाथधाम जो मिथिलांचल की सबसे प्रसिद्ध तीर्थस्थल में शुमार है, वहां ठीक मंदिर परिसर के बाहर स्थित शिवगंगा जिसकी अपनी धार्मिक और सामाजिक मान्यता है। इसके कोण पर एक तरफ साक्षात् देवो के देव महादेव की नगरी विराजित है वहीं दूसरे कोण पर मंदिर से जुड़े धर्मशालाएं हैं जो मंदिर के निर्माणकर्ता राजा कुशध्वज का आज भी संवाहक है।दरभंगा के DM Rajeev Roshan ने लिया DeshajTimes की खबर पर Action...कुशेश्वरस्थान में साफ होने लगी शिव की गंगा

- Advertisement -

वहीं, शिवगंगा तालाब जिसके भीच भाग में आठ से नौ फीट मोटी जाइठ (नदी के बीच में पानी का स्थर मापने को लगाई गयी लकड़ी) का निर्माण कर उसपर पंद्रह फीट ऊंची और आठ से नौ फीट चौड़ी भगवान् भोले शंकर की मूर्ति का विराजित होना जिनकी जटा से लगातार जल प्रवाहित हो रही है और जो सारे शिव भक्तों का ध्यान अपनी ओर खींच लेते हैं, तभी तो कुशेश्वर बाबा के दर्शन को सावन महीनें में सबसे अधिक श्रद्धालु यहां आते हैं, उसी शिवगंगा की मैली होती चादर जहां इसबार भी छठ व्रती हजारों की संख्या में अर्घ्य देकर भगवान भास्कर को नमन करेंगे उसकी गंदगी पर देशज टाइम्स ने खबर प्रकाशित कर प्रशासन और सरकार का ध्यान खींचा।

- Advertisement -

देशज टाइम्स की मंशा बस व्रतियों की सुविधा और कुशेश्वरस्थान मंदिर की साख को बचाने की जिद भर थी जिसे दरभंगा के युवा जोश से लबरेज डीएम राजीव रौशन ने संज्ञान लेते हुए उस पवित्र जलाशय को पवित्रता पूर्ण रौशन करने का तत्काल निर्देश देकर असंख्य शिवभक्तों और छठ व्रतियों को राहत प्रदान की है। देशज टाइम्स उन्हें तहे दिल से सलाम करता है। साथ ही, बिरौल अनुमंडल के एसडीओ संजीव कुमार कापर ने तत्काल घाट पर पहुंचकर जो राहत प्रदान करने की कोशिश की, देशज टाइम्स उन्हें भी सम्मान के साथ प्रणाम करता है। कुशेश्वरस्थान संवाददाता प्रशांत कुमार और देशज टाइम्स के अनुमंडल समन्वयक उत्तम सेन गुप्ता की खबर का असर…पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: शराब फैक्ट्री पर बड़ी कार्रवाई, 112 लीटर, दो तस्कर समेत शराब बनाने के उपकरण भी जब्त

चार दिवसीय सूर्य उपासना का महापर्व छठ पूजा को लेकर अनुमंडल प्रशासन संवेदनशील हैं। छठ घाट की साफ सफाई से लेकर यातायात व्यवस्था,घाट तक पहुंच पथ की स्थिति आदि पर प्रशासन के पदाधिकारी पैनी नजर बनाए हुए हैं।

एसडीओ संजीव कुमार कापर की ओर से सभी बीडीओ, सीओ को महत्वपूर्ण विन्दुओं पर निर्देश दिया गया है। वहीं एसडीपीओ मनीष चन्द्र चौधरी की ओर से सभी थानाध्यक्षों को बाजारों एवं भीड़भाड़ वाले इलाके में पुलिस की गश्ती लगातार जारी रखने का निर्देश दिया गया है।

डीएम राजीव रौशन के निर्देश पर बाबा कुशेश्वर नाथ मंदिर के न्यासा समिति के अध्यक्ष सह एसडीओ संजीव कुमार कापर ने शुक्रवार को शिवगंगा घाट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नगर पंंचायत की ओर किये जा रहे घाट की सफाई का जायजा लेते हुए सफाई पर्यवेक्षक भिखो पासवान को आवश्यक निर्देश दिये।
उन्होंने घाट से चार फीट की दूरी पर तालाब के चारों दिशाओं में हो रहे बैरिकेटिंग के संबंध में पर्यवेक्षक से जानकारी ली। मौके पर उपस्थित न्यास समिति के स्थानीय सदस्य रौशन झा से शिवगंगा घाट को रंगरोगन जल्द करने निर्देश दिये। दरभंगा के DM Rajeev Roshan ने लिया DeshajTimes की खबर पर Action...कुशेश्वरस्थान में साफ होने लगी शिव की गंगा
छठ पूजा को लेकर कुशेश्वरस्थान बाजार में उत्पन्न जाम की समस्या को देखते हुए एसडीओ ने यहां आने वाले लोगों के लिए यातायात सुविधा बहाल करने का निर्देश थानाध्यक्ष अमित कुमार को दिये।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Meeting: पेयजल संकट- पेंशन और गैस एजेंसी स्टॉक और शिकायत पर खास फोकस, पढ़िए ...साथ में जनगणना का समन्वय
दरभंगा के DM Rajeev Roshan ने लिया DeshajTimes की खबर पर Action...कुशेश्वरस्थान में साफ होने लगी शिव की गंगाघाट के निरीक्षण के दौरान एसडीओ के साथ बीडीओ अशोक कुमार, सीओ अखिलेश कुमार, थानाध्यक्ष अमित कुमार एवं मंदिर के पंडा मौजूद थे। हुआ यूं था कि नगर पंचायत में पदस्थापित कर्मी प्रशासन को सफाई के नाम पर गुमराह कर दिया था। कहा गया था कि हर तरफ सफाई हो चुकी है। जब देशज टाइम्स में खबर छपी तो मामला उजागर हुआ। इसके बाद स्वयं एसडीओ संजीव कुमार कापर ने कमान संभाली। जगह-जगह भ्रमण पर निकले तो गंदगी देख कर्मियों पर बरस पड़े। कहा, तुरंत सफाई कीजिए।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: दरभंगा में No-confidence Motion जिप अध्यक्ष पर अविश्वास, मगर विशेष बैठक पर टालमटोल, गहराया संकट, DM से हुई शिकायत, पढ़िए...आगे क्या होगा?

खबर का यूं हुआ असर
देशज टाइम्स में 27 अक्टूबर को खबर छपी। फिर आज सुबह 28 अक्टूबर को खबर छपी, प्रशांत कुमार ने लिखा कि कैसे शिवगंगा तालाब से बदबू मार रहा है। कैसे तालाब का रंग बदल रहा है। अब वहां छठव्रती कैसे अर्घ्य देंगे। यह तो देवो के देव महादेव मंदिर की साख का भी सवाल है। जहां, जनप्रतिनिधियों क्या वरिष्ठ राजनेता पूजा करने पहुंचते हैं। जहां, देश-विदेश से शिवभक्तों का लगातार आना तय रहता है। वहां, शिव की शिवगंगा मैली कैसे रह सकती। खबर छपते ही डीएम राजीव रौशन ने इसे गंभीरता से लिया। फिर क्या था…सफाई शुरू हो चुकी है। बहुत आभार जिला और बिरौल प्रशासन…देशज टाइम्स का सलाम…

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार शिक्षक संघ: भागलपुर में गोपगुट इकाई का गठन, शिक्षकों के मुद्दों पर बड़ा ऐलान

बिहार शिक्षक संघ: भागलपुर में शिक्षकों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है।...

Bokaro News: बोकारो मर्डर, 9 महीने से लापता पुष्पा का कंकाल मिला, प्रेमी गिरफ्तार; 28 पुलिसकर्मी निलंबित

बोकारो मर्डर: झारखंड के बोकारो से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक...

Lakhisarai News: लखीसराय सड़क हादसा, हाईवा की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत, मचा हाहाकार

लखीसराय Road Accident: बिहार के लखीसराय जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर...

Jamui News: जमुई में BPSC AEDA Exam सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी परीक्षा की तैयारियां पूरी, निष्पक्षता पर जोर

BPSC AEDA Exam: जमुई में बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की सहायक शिक्षा विकास...