
दरभंगा, देशज टाइम्स अपराध ब्यूरो। दरभंगा के तीन जगहों पर बीती रात चोरों ने चोरी का प्रयास किया। लेकिन, चोरों के मंसूबे पर पानी फिर गया।
लहेरियासराय थाना क्षेत्र के बंगाली टोला स्थित दो घरों में चोरों ने चोरी करने का प्रयास किया। अपने पुराने ही अंदाज में चोरो ने प्रो. राकेश कुमार सिन्हा के घर की खिड़की का ग्रिल उखाड़ा। लेकिन उसे बहुत कुछ हाथ नहीं लगा। परिजनों ने बताया कि तीन चांदी के सिक्के के साथ पांच हजार नगदी की चोरी हुई हैं।
इसके तुरंत बाद ही चोर के के झा के घर में इसी स्टाइल में घुसा। लेकिन श्री झा कुछ दिन पहले सारा सामान के साथ ऊपर के तल्ला पर चले गये थे इस कारण चोर चोरी करने में असफल रहा।
इधर नगर थाना क्षेत्र के सेफ़उल्लाहगंज में गोपाल कुमार झा के गुदाम में इसी तरह चोर घुसा ,शायद घर समझकर चोर अंदर घुसा था लेकिन चोरो को यहां भी कुछ हाथ नहीं लगा।
जानकारी के अनुसार, इससे पूर्व शहर में कई जगहों पर चोरी हुई हैं। चोर खिड़की तोड़कर घर में घुसता है। और, चोरी कर फरार हो जाता हैं। इन सभी मामलों में पुलिस की पकड़ से चोर दूर हैं। पीड़ित लोग बताते हैं कि जितनी भी चोरी हो रही हैं वह तकरीबन एक बजे से पांच बजे सुबह के बीच हो रही हैं।
पुलिस भी रात्रि गश्ती करती हैं मगर किसी मुहल्लो में थाने की गाड़ी गश्ती करने नहीं जाती हैं। सभी पुलिस अपने अपने थाना क्षेत्रों के चौक चौराहों पर खड़ी रहती हैं इस कारण चोर गलीयों के सहारे चोरी कर भाग जाती हैं।







