

दरभंगा के बिरौल से बड़ी खबर है यहां एक युवती की लाश मिली है। मामला दो थानों में फिलहाल उलझा है कि आखिर किस जिले में हत्या या वारदात हुई है। शव किस इलाके में मिला है। पढ़िए पूरी ब्रेकिंग न्यूज…
बिरौल, देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। बिरौल एवं समस्तीपुर जिला के शिवाजीनगर थाना के सीमावर्ती क्षेत्र के देवकुली-दसौत सड़क के किनारे एक विवाहिता का अज्ञात शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। वहीं, ताजा जानकारी चौंकाने वाला है।
पुलिस ने मौके से कंडोम और सिगरेट भी बरामद किया है। इससे अब मामला दुष्कर्म के कोण में फंसता जा रहा है। फिलहाल पढ़िए पूरी खबर
सीमा क्षेत्र को लेकर दोनों थाना की पुलिस आपस मे परामर्श मे जुटे हुए हैं। शव को देखने से लगता है कि यह मृतका का उम्र लगभग 20 से 25 वर्ष होगा। पुलिस स्तर पर इसकी पुष्टि स्पष्ट नहीं हो पाई है।
दोनों जिलों में किसी भी थाने ने इसकी पुष्टि नहीं की है कि आखिर सड़क किनारे फेंका गया अज्ञात शव किस थाना क्षेत्र अन्तर्गत है।
वैसे, देशज टाइम्स की तहकीकात में जो बातें फिलहाल छनकर आ रही है कि वह यह कि ऐसी संभावना है कि युवती की हत्या कर शव को बिरौल थाना क्षेत्र में ही फेंका गया है। देशज टाइम्स पढ़िए जाग जाइए…फिलहाल विस्तृत खबर की प्रतीक्षा है। बने रहिए हमारे साथ देशज टाइम्स असंभव से आगे…
ताजा अपडेट यह है कि सीमा विवाद के सुलझने के बाद बिरौल थाना लाश को कब्जे में लेकर गई हैं। पुलिस का कहना है कि लाश का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
जगन्नाथपुर गांव के पूर्व सरपंच विकास राय ने बताया कि घटना स्थल के पास से पुलिस एक पन्नी में रखा कंडोम एवं सिगरेट का पेकेट पुलिस ने बरामद किया हैं।
ऐसा प्रतीत हो रहा हैं कि कही लड़की का बलात्कार कर वहां किसी ने फेंक तो नहीं दिया। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही पुलिस किसी नतीजे पर पहुंचेगी।



