back to top
20 अगस्त, 2024
spot_img

घर में महिलाएं कर रहीं थीं खरना का प्रसाद बनाने की तैयारी, रसोई घर के सिलेंडर में लगी भयानक आग, ब्लास्ट में 7 पुलिसकर्मियों समेत 25 से अधिक लोग जख्मी

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला Deshaj Times...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित मंच...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.COM
spot_img
Advertisement
Advertisement

छठ पर्व के दौरान औरंगाबाद से बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक घर में सिलेंडर ब्लास्ट के बाद आग लगने के बाद 25 लोग बुरी तरह झुलस गए।  हादसा छठ का प्रसाद बनाने के दौरान हुआ। सभी को अस्पताल में भर्ती किया गया है। हादसे में झुलसने वालों में पुलिसकर्मी (More than 25 people injured including 7policemen) भी हैं। सभी को अस्पताल भर्ती किया गया है।

घटना नगर थाना इलाके के शाहगंज मोहल्ले में शनिवार तड़के एक घर में हुए सिलेंडर ब्लास्ट में सात पुलिसकर्मी सहित करीब दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। यह धमाका अनिल गोस्वामी के घर पर हुआ।

जानकारी के मुताबिक, घटना ओरंगाबाद के नगर थाना क्षेत्र के शाहगंज की घटना है। अनिल गोस्वामी नामक शख्स के घर में महिलाएं छठ का प्रसाद बना रही थी। घर के पुरुष सदस्य बाहर बैठे थे। इसी दौरान सिलेंडर से गैस लीक होने लगा। महिलाएं घबराकर बाहर निकल गई और गर्म होते होते सिलेंडर में विस्फोट हो गया। विस्फोट से पूरे घर में भीषण आग लग गई।

आग की भीषणता देख लोग चीखने चिल्लाने लगे। मोहल्ले के लोगों की ओर से मौके पर आग को बुझाने की कोशिश की गई।  लेकिन, ब्लास्ट से लगी आग में 25 लोग झुलस गए।  फायर ब्रिगेड की टीम को बुलाया गया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया  छठ महापर्व के माहौल में दर्दनाक घटना से सनसनी फैल गई है। पढ़िए पूरी खबरघर में महिलाएं कर रहीं थीं खरना का प्रसाद बनाने की तैयारी, रसोई घर के सिलेंडर में लगी भयानक आग, ब्लास्ट में 7 पुलिसकर्मियों समेत 25 से अधिक लोग जख्मी

पुलिस के मुताबिक अनिल के घर खरना की तैयारी हो रही थी। इस दौरान रसोई सिलेंडर से गैस लीक कर गई और आग फैल गई। इस दौरान सिलेंडर में विस्फोट हो गया। स्थानीय लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन इसमें सफलता नहीं मिली। आशंका जताई जा रही है कि शार्ट सर्किट के कारण सिलेंडर से लीक हो रही गैस ने आग पकड़ी।

इस हादसे में 25 से 30 लोग घायल हो गए। इसमें से करीब 10 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सदर अस्पताल में भर्ती लोगों का उपचार किया गया। इसके बाद लोग स्थिति अनुसार अपने मरीज को आसपास के निजी अस्पताल एवं गंभीर हालत देखते हुए बाहर ले गए। सदर अस्पताल से 10 घायलों को गंभीर अवस्था में रेफर कर दिया गया।

नगर थाना के एसआई विनय कुमार सिंह में बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची। आग बुझाने का प्रयास किया गया। इस दौरान तेज धमाका हुआ। छानबीन की जा रही है। गृहस्वामी अनिल गोस्वामी का कहना है कि सिलेंडर में गैस लीकेज से आग लगी है। सिंह ने बताया कि हादसे में सात पुलिसकर्मी भी घायल हैं। घायलों में प्रभात कुमार, आर एन गोस्वामी, अनिल कुमार, राज किशोर, मो नाजिर, मो मेराज, मो बिट्टू, अशगर ,शाहनवाज, सोनू, मोनू, महेंद्र साव, आदित्य राय, सुधांशु कुमार, छोटू आलम, अरबाज, शाबिर, पंकज वर्मा, अभय कुमार ठाकुर, राजीव कुमार, दिलीप कुमार, आदित्य कुमार, अखिलेश कुमार, मो मोज्ज्म, छोटू आलम, प्रीति कुमारी, जगलाल प्रसाद आदि हैं।

जरूर पढ़ें

Darbhanga में कलह से टूटी ज़िंदगी? 34 वर्षीय पवन साह ने क्यों चुनी मौत? आनंद, आदित्य, आरुषि… और, पढ़िए पूरी रिपोर्ट

आंचल कुमारी, कमतौल, दरभंगा | थाना क्षेत्र अंतर्गत खजूरवाड़ा गांव में सोमवार की देर...

” मोबाइल भी स्विच ऑफ…” Darbhanga से लापता 17 वर्षीय कृष्ण, 6 दिन बाद भी नहीं मिला कोई सुराग,

आरती शंकर, बिरौल, दरभंगा | सुपौल बाजार स्थित कोचिंग पढ़ने निकले 17 वर्षीय छात्र कृष्ण...

Darbhanga में DM Kaushal Kumar — SSP Jagunatharaddi Jalaraddi की बड़ी बैठक, Bihar विधानसभा चुनाव 2025 से पहले कितने तैयार है हम? कड़ा संदेश...

दरभंगा | आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर दरभंगा में प्रशासनिक स्तर पर तैयारियाँ...

कोर्ट में सालों… थाने में मिनटों, Darbhanga में भूमि विवाद का On the spot निपटारा, पढ़िए

जाले | थाना परिसर में मंगलवार को सीओ वत्सांक की अध्यक्षता और एसआई एस....
error: कॉपी नहीं, शेयर करें