

बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। राज्य सरकार के आपूर्ति विभाग ने छठ व्रतियों को समय पर खाद्यान्न उपलब्ध नहीं करा पायी है। इससे ना खुश छठ व्रती के परिजन खुले बाजारों से प्रसाद के लिए गेहूं की खरीदारी की है।
बताया जाता है कि क्षेत्र के विभिन्न गोदामों से एक सप्ताह पूर्व ही पीडीएस दुकानदारों को खाद्यान्न उपलब्ध करा दिया गया था, बावजूद पीडीएस दुकानों में लगे पॉस मशीन नहीं खुलने से उपभोक्ताओं को खास कर छठ ब्रतियों को आज तक खाद्यान्न नहीं मिल पाया है।
प्रखंड क्षेत्र के नीलम देवी, तेतरी देवी, उषा देवी,लक्षमण साह,संजय साह सहित हजारों उपभोक्ताओं के बताया कि छठ पूजा को लेकर ये सभी पांच दिनों से अपने अपने पीडीएस दुकान का चक्कर लगा रहे हैं, परन्तु दुकानदारों की ओर से यह कहा गया है कि सरवर के बिना पॉस मशीन काम नहीं कर रहा है।
मशीन काम करने पर ही खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाएगा। सरकारी स्तर पर उपलब्ध नहीं होते देख सभी छठ ब्रती के परिजन अधिक कीमत 26 रुपये प्रति किलो के दर से खुले बाजारों में गेहूं की खरिदारी कर पूजा का प्रसार तैयार कर रहे हैं। सरकारी व्यवस्था दुरुस्त रहता तो यही गेहूं लोगों को प्रति किलो 2 रुपये मिलता। यानी 24 रुपये अधिक कीमत उपभोक्ताओं को चुकाना पड़ा।
सुपौल पंंचायत के पीडीएस दुकानदार मदन झा का कहना है कि जब से विभाग की ओर से नया ऐप डाउनलोड किया गया है तब से सरवर प्रोब्लम आ रहा है। इनके अधिन 850 उपभोक्ता हैं।
यही हाल नगर पंंचायत बिरौल का है जहां पांच पीडीएस दुकानों के अधिन कूल 2 हजार 24 उपभोक्ता हैं। इस संबंध में एमओ. नेहा कुमारी से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि यह समस्या सरवर से उत्पन्न हो गई है। जिसकी सूचना इन्होंने अपने वरीय अधिकारी दे दिया है।
उन्होंने बताया कि छठ पर्व पर जो खाद्यान्न का उठाव किया गया है। वह लैप्स नहीं होगा। पॉस मशीन चालू होते ही उपभोक्ताओं के बीच खाद्यान्न का वितरण शुरू हो जाएगा।




You must be logged in to post a comment.