
कमतौल भरवारा पथ पर अज्ञात अपराधियों ने एक फाईनेन्स कंपनी के डिस्ट्रिब्यूटर से एक लाख 23हजार रुपये लूटकर फरार हो गया। लुटेरों ने अपने मोटरसाइकिल से उन्हें ठोकर मारकर गिरा दिया था और बुरी तरह पीटकर जख्मी करते हुये सड़क किनारे धकेल दिया था।
जख्मी सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के कटका निवासी अश्वनी कुमार ठाकुर हैं। सड़क किनारे जब श्री ठाकुर कराह रहें थे तो उनकी आवाज सुनकर कई राहगीर वहां रुके और उन्हें इलाज के लिये सिंहवाड़ा सीएचसी में भर्ती कराया।
उनकी नाजुक स्थिति को देख एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया हैं। अश्विनी कुमार ने बताया कि वह कमतौल से काम निपटा कर अपने घर बाइक से लौट रहें थे । जैसे ही वह ब्रह्मपुर हाट के पास पहुंचने ही वाले थे कि दो बाइक से पीछा कर रहे छह बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी।
उनके मोवाइल भी छीन लिये। उन्होंने बताया कि वह एक प्राइवेट पेमेंट बैंक का डिस्ट्रीब्यूटर है। घटना के समय उसने एक अपराधी की पहचान करने की बात कही है। निजी नर्सिंग होम में भी उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
वहीं, इस घटना के संबंध में पूछे जाने पर कमतौल थानाध्यक्ष बरूण कुमार गौस्वामी ने बताया कि कुछ देर पहले अन्य मीडिया वालों ने भी घटना के बाबत पूछ रहे थे। मगर उन्हें इस संबंध में न ही कोई सूचना दिया है और न ही पीड़ित पक्ष मिले हैं।
हालांकि उन्होंने कहा कि घटना की अब-तक की तहकीकात से मामला विवादित लगता है। दोनों पक्ष एक दूसरे को जान रहे हैं, एक ही जाति के हैं और आपसी विवाद का मामला लगता है। मामले की जांच की जा रही हें।


