back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 25, 2026
spot_img

दरभंगा के बिरौल में छठ पर जगा मैथिला-मैथिली प्रेम, मिथिलाक्षर में लिखे और सजे बैनरों से हो रहा छठ व्रतियों का आदर-सत्कार-स्वागत

spot_img
- Advertisement - Advertisement

बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। छठ पर्व को लेकर घाटों की सफाई एवं नदियों से रविवार को जलकुंभी हटाने का कार्य को अंतिम रूप दिया गया। वहीं नगर प्रशासन की ओर से घाटों पर आनेवाले आने वाले छठ ब्रतियों के स्वागत के लिए जगह जगह बैनर लगाया गया है।

- Advertisement -

इसमें मिथिला व राष्ट्र भाषा का संयुक्त अक्षरों का मिश्रण जो मिथिला वासियों के सम्मान व गौरव को बढ़ाया है। बिरौल प्रखंड अन्तर्गत मंदिर घाट,लीची बगान छठ घाट,बलिया सहित कई वार्ड मे नगर पंंचायत के कर्मियों द्वारा छठ घाटों के साफ सफाई से लेकर चुना ब्लिचिंग का छिड़काव कार्य को अंतिम रूप दिया गया है।

- Advertisement -

इस कार्य में स्थानीय दर्जनों यूवा नगर प्रशासन का सहयोग करते देखा गया। वहीं मारबाड़ी समाज के चंदन टेकड़ीवाल ने बताया कि नदी में अत्यधिक गंदगी से छठ ब्रतियों को इस परेशानी से बचाव के लिए विशेष व्यवस्था किया गया है। वहीं कई स्थानों पर अस्थायी तालाब भी बनाया गया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar BJP अध्यक्ष Darbhanga MLA संजय सरावगी की मां की अंतिम श्रद्धांजलि में राज्यपाल से लेकर डिप्टी सीएम तक पहुंचे, जानिए कौन-कौन दिग्गज हुए शामिल? कौन आएंगे!
दरभंगा के बिरौल में छठ पर जगा मैथिला-मैथिली प्रेम, मिथिलाक्षर में लिखे गए बैनरों से हो रहा छठ व्रतियों का आदर-सत्कार-स्वागत
दरभंगा के बिरौल में छठ पर जगा मैथिला-मैथिली प्रेम, मिथिलाक्षर में लिखे गए बैनरों से हो रहा छठ व्रतियों का आदर-सत्कार-स्वागत

दरभंगा के बिरौल में छठ पर जगा मैथिला-मैथिली प्रेम, मिथिलाक्षर में लिखे और सजे बैनरों से हो रहा छठ व्रतियों का आदर-सत्कार-स्वागत

लीची बगान छठ पूजा कमेटी के सदस्य भरत प्रसाद,लालो साह,धर्मेंद्र साह, शंभु सहनी ने बताया कि घाट के निकट जलकुंभी हटाने के लिए नगर प्रशासन की ओर से 35 मजदूरों को रखा गया है जो कार्य को अंतिम रूप देने मे लगे हुए हैं।

बिरौल, कुशेश्वरस्थान, घनश्यामपुर नगर पंंचायत क्षेत्र प्रशासनिक स्तर पर किये गए कार्यों का मोनिटरिंग कार्यपालक पदाधिकारी जयचंद्र अकेला स्वयं कर रहे हैं। साथ ही सभी नगर पर्यवेक्षक को छठ पूजा संपन्न होने तक स्थिति पर निगरानी रखने को कहा गया है।दरभंगा के बिरौल में छठ पर जगा मैथिला-मैथिली प्रेम, मिथिलाक्षर में लिखे और सजे बैनरों से हो रहा छठ व्रतियों का आदर-सत्कार-स्वागत

दूसरी ओर,  बाबा कुशेश्वरस्थान न्यास समिति के अध्यक्ष सह एसडीएम संजीव कुमार कापर ने शिवगंगा घाट की साफ सफाई एवं व्यवस्था पर अपनी नजर बनाए हुए हैं।अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने छठ व्रती इन घाटों पर कुछ घंटों बाद उपस्थित होंगे।
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

अनिल कपूर का चौंकाने वाला खुलासा: ‘सूबेदार’ के सेट पर भी घरवाले नहीं करते सेलिब्रिटी जैसा बर्ताव!

Anil Kapoor: बॉलीवुड के एवरग्रीन एक्टर अनिल कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'सूबेदार'...

अब आर्ट्स-कॉमर्स वाले भी भर सकेंगे उड़ान, Pilot License नियमों में DGCA का बड़ा बदलाव

Pilot License: अगर आप 12वीं आर्ट्स या कॉमर्स से पास हैं और पायलट बनने...

नई Tata Sierra EV का इंतजार खत्म होने वाला है!

Tata Sierra EV: भारत के इलेक्ट्रिक वाहन बाजार में तहलका मचाने आ रही है...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें