spot_img

छठ पर घर के रसोई में फटा सिलेंडर…ब्लास्ट में पति-पत्नी और बच्चे की मौत, दो बच्चों की हालत नाजुक

spot_img
- Advertisement -

नवादा से एक बड़ी खबर आ रही है यहां गैस सिलेंडर फटने से पूरा परिवार ही एक तरह से खत्म हो गया है। माता-पिता और एक बच्चे की जहां मौत हो गई है वहीं दो मासूमों की जिंदगी मौत से जूझ रही है। मामला हिसुआ डीह मुंशी टोला का है जहां रसोई गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने से पति, पत्नी समेत एक बच्चे की मौत हो गई है। वहीं दो बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए हैं जिनका पटना में इलाज चल रहा है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Jamui News : BIG Robbery, जमुई में रिटायर्ड रेलकर्मी से दिनदहाड़े 2 लाख की लूट, पढ़िए पोती की शादी और चंद कदमों पर पुलिस चौकी!

मरने वालों में पति आलोक कुमार उर्फ नंदलाल, पत्नी अनुराधा कुमारी और बेटा छह साल का मिथुन कुमार शामिल है। वहीं, दो बच्चे एक पांच साल की ब्यूटी और  पिंटू कुमार की हालत गंभीर बनी हुई है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार आलोक कुमार अपने भाई के यहां हो रहे छठ पर्व में शामिल होने टेकारी गया से अपना पैतृक घर हिसुआ आए थे। हिसुआ डीह स्थित भाई अमित कुमार उर्फ बबलू के घर में आने के तुरंत बाद लाइट आदि को ठीक करने के लिए मैकेनिक पिंटू कुमार को बुलाया गया था। घर के बंद कमरे में गैस सिलिंडर के गैस का पूरा लिकेज था लेकिन पता नहीं चला। गैस में आग कैसे लगी यह स्पष्ट नहीं है। लेकिन, ब्लास्ट में पांच लोग जख्मी हो गये। इसमें तीन की मौत हो गई।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bhagalpur News: भागलपुर कॉर्पोरेशन बैठक में जमकर हंगामा, पार्षदों ने उठाये गंभीर सवाल, इस्तीफे तक की धमकी!

भागलपुर कॉर्पोरेशन बैठक: भागलपुर नगर निगम की शनिवार को हुई सामान्य बोर्ड बैठक में...

शेखपुरा में डबल मर्डर: मामूली थ्रेसर विवाद में दो लोगों की हत्या, पढ़िए बहस, गोलीबारी और खूनी खेल!

शेखपुरा डबल मर्डर: बिहार के शेखपुरा में एक मामूली विवाद ने इतना भयानक रूप...