back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 25, 2026
spot_img

Purnia :जदयू MLA बीमा भारती के पति अवधेश मंडल पर दिनदहाड़े युवक ने तान दी पिस्टल, कहा-कर दूंगा मर्डर

spot_img
- Advertisement -

जेडीयू विधायक बीमा भारती के पति अवधेश मंडल जानलेवा हमला हुआ हैं। घटना के बाद अवधेश मंडल अकबरपुर ओपी पहुंचे और आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कराई। घटना अकबरपुर ओपी के सोनमा गांव की है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, रुपौली विधानसभा के जदयू विधायक बिमा भारती के पति सह भवानीपुर के पूर्व प्रखंड प्रमुख अवधेश मंडल पर चार अपराधियों ने जानलेवा हमला कर दिया। अपराधियों के हमले में पूर्व प्रमुख बाल-बाल बच गए। अवधेश मंडल के के निजी गार्ड एवं सोनमा गांव के दर्जनों लोगों की ओर से हमले का विरोध किये जाने पर चारों अपराधी भाग खड़े हुए। इस संबंध में अकबरपुर ओपी में दो नामजद एवं दो अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है।

- Advertisement -

हमले में अवधेश मंडल किसी तरह जान बचाने में सफल रहे। अवधेश के निजी गार्ड और सोनमा गांव के लोगों की ओर से विरोध करने पर चारों अपराधी भाग गए। घटना भवानीपुर प्रखंड के अकबरपुर ओपी थाना क्षेत्र के सोनमा गांव की है। पीड़ित अवधेश मंडल ने अकबरपुर ओपी में दो नामजद एवं दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar RERA: घर खरीदारों को मिली बड़ी सौगात, अब मोबाइल पर एक क्लिक में खुलेगी RERA 2.0 वेबसाइट!

अवधेश मंंडल ने पुलिस को बताया कि जब वे एक गांव में पंचायती कराने गए थे तो एक युवक ने उनके सामने पिस्तौल लगा कर हत्या कर देने की धमकी देने लगा। जब अवधेश मंडल ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उनपर हमला कर दिया। इसके बाद पूर्णिया के रुपौली विधायक बीमा भारती के पति अवधेश मंडल को जान से मारने की धमकी दी गई।

अकबरपुर ओपी प्रभारी पूर्णिमा कुमारी ने बताया कि विधायक पति पर जानलेवा हमला किये जाने को लेकर दो नामजद एवं दो अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। अपराधियों की पहचान हो चुकी है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

एक का नाम शंकर है, जिसने बीमा भारती के पति को पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी दी है। अवधेश मंडल ने युवक पर धमकी देने का आरोप लगाते हुए अकबरपुर ओपी में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

अमेलिया कर का T20I में ऐतिहासिक शतक, रोहित शर्मा का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा!

Amelia Kerr: अमेलिया कर ने एक बार फिर क्रिकेट जगत को अपनी हैरतअंगेज प्रतिभा...

Amelia Kerr का T20 में आया तूफान, साउथ अफ्रीका को अकेले धोया, रोहित शर्मा का रिकॉर्ड भी तोड़ा

Amelia Kerr: अरे भैया, ये लड़की है या कोई तूफान! क्रिकेट के मैदान पर...

Bihar News: बक्सर को CM Nitish ने दी 269 करोड़ की सौगात, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी बोले- अब ‘मेड इन बक्सर’ पिएंगे लोग

बिहार न्यूज़: विकास की गंगा जब बहती है, तो सूबे के हर कोने में...

Darbhanga News: दरभंगा में लगेगा Sewage Treatment Plant, बेनीपुर, बिरौल और बहेड़ी के लिए सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट और ग्रीन पार्क!

Sewage Treatment Plant: दरभंगा की सड़कों पर बहता गंदा पानी और उससे उठता प्रदूषण...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें