भागलपुर से बड़ी खबर है यहां सड़क हादसे में महिला की दर्दनाक मौत हो गई। घटना कजरैली थाना क्षेत्र का है। यहां बाइक सवार पति-पत्नी को यात्री बस ने कुचल दिया। महिला की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। वहीं, इस घटना में बाइक चला रहे व्यक्ति की हालत गंभीर बनी हुई है। आक्रोशित परिजनों ने सड़क जाम कर दिया है।
जानकारी के अनुसार, जिले के कजरेली थाना क्षेत्र स्थित मुख्य सड़क मार्ग पर मंगलवार को एक यात्री बस ने बाइक सवार दंपती को धक्का मार दिया। इस घटना में महिला की मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है।
घटना के बाद आक्रोशित परिजन और ग्रामीणों ने भागलपुर अमरपुर मुख्य मार्ग को जाम कर टायर जलाकर घंटों प्रदर्शन किया। उधर घटना की जानकारी मिलने के बाद कजरेली पुलिस मौके पर पहुंची। जहां आक्रोशित लोगों को पुलिस शांत करवाने में जुट गई।
घंटों बीत जाने के बावजूद आक्रोशित लोग शांत नहीं हुए। इधर घटना की जानकारी सीओ स्मिता झा को मिलने पर वह मौके पर पहुंची। सीओ ने मुआवजा का आश्वासन देकर जाम को छुड़ावाया। जाम के कारण इस सड़क मार्ग पर आवाजाही में लोगों को काफी समस्या का सामना करना पड़ा। घटना के बाद बस को जब्त कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।