spot_img

खेसारी लाल यादव के कार्यक्रम में बवाल, जमकर तोड़फोड़, पुलिस की लाठीचार्ज, मंच भी टूटा

spot_img
- Advertisement -

भोजपुरी सिनेमा के मेगास्टार खेसारी लाल यादव के कार्यक्रम में बवाल हो गया हैै। खेसारी लाल यादव के कार्यक्रमों में भीड़ इतनी बेकाबू हो गई कि उसे संभालने में प्रशासन के भी पसीने छूट गए। पिछले दिनों झारखंड में खेसारी लाल और अक्षरा सिंह के कार्यक्रम में ऐसा ही हुआ जब खेसारी लाल का स्टेज शो देखने के लिए लोग टावर पर चढ़ गए थे। अब ऐसा ही कुछ खेसारी लाल यादव के नवादा के कार्यक्रम में हुआ है, यहां कार्यक्रम के दौरान जमकर तोड़फोड़ हुई है।यहां भगदड़ भी मच गया। वहीं मंच टूटने से अफरातफरी हो गया।

- Advertisement -

यहां खेसारी के कार्यक्रम में लोगों ने जमकर कुर्सियां तोड़ी और लोगों से मारपीट की जिससे कार्यक्रम में अव्यवस्था फैल गई और भगदड़ मच गई। दरअसल, खेसारी लाल नवादा के रजौली में छठ पर्व के अवसर पर कार्यक्रम में प्रस्तुति देने आए थे।

- Advertisement -

खेसारी लाल को देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग जुटने लगे, भीड़ इतनी बढ़ गई कि आयोजकों के सभी इंतजाम पूरी तरह से फेल हो गए। कार्यक्रम देर रात शुरू हुआ और ज्यादा देर तक नहीं चल पाया, देखते ही देखते अफरा-तफरी का माहौल हो गया। भीड़ को नियंत्रण करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज भी करना पड़ा। इसके बाद कार्यक्रम पूरी तरह से बंद कर दिया गया। आयोजक भीड़ को शांत करने की कोशिश करते रहे लेकिन इसका कोई फायदा नहीं हुआ।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  सरकारी नौकरी का रास्ता खुला, जमीन खरीदने में अब नहीं होगी दिक्कत: बिहार कैबिनेट के 29 बड़े फैसले

कार्यक्रम के मंच पर खेसारी लाल यादव, छोटू छलिया थे मौजूद

दरअसल नवादा जिले के रजौली में छठ पर्व के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में लोगों ने जमकर बवाल काटा. कार्यक्रम में भोजपुरी गायक खेसारी लाल यादव, छोटू छलिया पहुंचे थे। राजनैतिक भाषणबाजी और कुव्यवस्था से नाराज लोगों ने जमकर तोड़फोड़ की. कार्यक्रम में बैठने के लिए लगाई गई कुर्सियों को तोड़ डाला। अफरातफरी के बीच स्थानीय नेताओं के लिए बना मंच टूट गया। जिसके बाद भगदड़ मच गया। लोगों ने इधर उधर भाग कर अपनी जान बचाई।

मंच से हो रही राजनीतिक भाषणबाजी से लोगों को आया गुस्सा

इससे पहले सूबे के सहकारिता मंत्री सह बेलागंज विधायक सुरेंद्र यादव, रजौली के राजद विधायक प्रकाशवीर, एमएलसी अशोक यादव ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस दौरान राजनीतिक भाषणबाजी हुई। मोकामा और गोपालगंज उपचुनाव में राजद प्रत्याशियों के पक्ष में भाषणबाजी हुई। इससे लोगों में आक्रोश उत्पन्न होने लगा और लोगों ने विरोध भी जताया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

गर्मी में लो वोल्टेज का ‘करंट’, कुशेश्वरस्थान के लोग बेहाल; जानिए कब मिलेगा इस समस्या से छुटकारा?

Darbhanga News: दरभंगा के कुशेश्वरस्थान बाजार में लो वोल्टेज की समस्या से लोग परेशान हैं। भीषण गर्मी में पंखे-कूलर नहीं चल रहे, जिससे उपभोक्ताओं ने बिजली विभाग से समाधान मांगा#DarbhangaNews,#BiharElectricity,#LowVoltageProblem

लालू यादव को नीतीश सरकार के मंत्री ने बताया ‘मानसिक रूप से भटका हुआ’, जानिए क्यों गरमाई बिहार की सियासत!

Bihar Politics: सरकारी आवास और सुरक्षा में कटौती के आरोपों पर बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने लालू यादव पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि लालू मानसिक रूप से भटक गए हैं और#BiharPolitics,#LaluYadav,#NitishKumar

बिहार को मिला कानूनी ‘मास्टरमाइंड’, अब राज्य सरकार के लिए लड़ेंगे संजय, जानिए कौन है यह दिग्गज वकील!

Bihar Advocate General: बिहार सरकार ने वरिष्ठ अधिवक्ता सत्यदर्शी संजय (एस डी संजय) को राज्य का नया महाधिवक्ता नियुक्त किया है। वे प्रशांत कुमार शाही की जगह लेंगे और संवैधानिक व कानूनी#BiharAdvocateGeneral,#SDSanjay,#PatnaHighCourt

दरभंगा नगर पंचायत में बड़ा बवाल! आखिर क्यों रद्द हुई पहली बैठक, विकास कार्यों पर मंडराया संकट?

Darbhanga News: दरभंगा के कुशेश्वरस्थान पूर्वी नगर पंचायत की पहली बोर्ड बैठक स्थगित कर दी गई है। मुख्य पार्षद और नगर पंचायत कर्मियों के बीच दो महीने से चल रहे विवाद के चलते यह#DarbhangaNews,#BiharPolitics,#NagarPanchayat