back to top
17 अगस्त, 2024
spot_img

बिहार उपचुनाव में वोटिंग शुरू, एक मतदानकर्मी की मौत पर हड़कंप, कई लोग हिरासत में, कई EVM खराब

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला Deshaj Times...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित मंच...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.COM
spot_img
Advertisement
Advertisement

बिहार विधानसभा की दो सीटों गोपालगंज और मोकामा में उप चुनाव के लिए मतदान गुरुवार सुबह से जारी है। इस बीच खबर है कि मोकामा में मतदान शुरू होने से पहले ही एक चुनाव कर्मी संजय कुमार की मौत हो गई।

 

दोनों सीटों पर सुबह 11 बजे तक 24.17 फीसदी वोट डल चुके हैं। मोकामा में सर्वाधिक 27.03 फीसदी और गोपालगंज में 21.76 फीसदी वोटिंग हुई है। गोपालगंज में तीन खराब ईवीएम को बदला गया है। 6 लोगों को वोटिंग में गड़बड़ी करने पर हिरासत में लिया गया है।

 

यह भी पढ़ें:  Samastipur के दो मासूम भाई-बहनों की Patna में संदिग्ध मौत, कार से मिली लाशें, टीचर पर शक, मां बोली-डबल मर्डर

गया जिले में गुरपी स्टेशन के पास दुर्घटनाग्रस्त मालगाड़ी का मलबा उठा रहे दो रेलवे कर्मचारियों की मौत हो गई है। गोपालगंज से आरजेडी उम्मीदवार मोहन प्रसाद गुप्ता के खिलाफ याचिका पर पटना HC में सुनवाई आज होगी। बीजेपी की ओर से दायर करवाई गई इस याचिका में मोहन प्रसाद गुप्ता पर चुनावी हलफनामे में आपराधिक इतिहास की पूरी जानकारी नहीं देने के आरोप लगाते हुए नामांकन रद्द करने की मागं की गई है।

संजय कुमार धनरुआ थाने के बडकी धमौल गांव के रहने वाले थे। वह लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के अंतर्गत पटना के राजा बाजार बंसी नगर में चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी थे। मोकामा विधानसभा क्षेत्र के मानिकपुर बूथ नंबर 46 पर इनकी ड्यूटी थी। उनका निधन हृदयाघात से होने की सूचना है।

वहीं,गोपालगंज में विधानसभा उपचुनाव की वोटिंग के दौरान 6 लोगों को हिरासत में लिया गया है। सुरक्षाकर्मियों ने मतदान में गड़बड़ी के आरोप में इन लोगों को कस्टडी में लिया है और पूछताछ की जा रही है। इसके अलावा डीएम और एसपी ने निरीक्षण के दौरान तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है। गोपालगंज में तीन जगहों पर ईवीएम में खराबी की खबर आई। इसके बाद तुरंत ईवीएम को बदला गया।

जानकारी के मुताबिक गोपालगंज में खराबी की वजह से तीन EVM बदले गए। 6 लोगों को मतदान में गड़बड़ी पैदा करने के आरोप में हिरासत में लिया गया। उपचुनाव में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम हैं। वरीय अधिकारी निरीक्षण कर रहे हैं। गोपालगंज में डीएम और एसपी ने मतदान केन्द्र संख्या 51,52,53,54,55,56 का निरीक्षण किया। इस दौरान ख्वाजेपुर में तीन संदिग्ध लोगों को कार सहित लिया गया। उनकी कार हरियाणा नंबर की है, जांच की जा रही है।

जरूर पढ़ें

बाइक चोरों का आतंक! सुबह पूजा और शाम सब्ज़ी – दोनों वक्त चोर सक्रिय! गौतमाश्रम और ब्रह्मपुर से 2 बाइकें 1 ही दिन गायब

जाले और कमतौल समेत आसपास के क्षेत्रों में बढ़ती वाहन चोरी की घटनाएं एक गंभीर चिंता...

रजा चौक पर क्यों भड़की भीड़? आपत्तिजनक तख्तियां, पिटाई-कार्रवाई का क्या है सच? पढ़िए भरवाड़ा में बवाल!

स्वतंत्रता दिवस पर दरभंगा के सिंहवाड़ा प्रखंड के भरवाड़ा में बवाल! रजा चौक पर...

Darbhanga में किशोर का अपहरण! कार से उठाया,मांगी 30 लाख फिरौती… मोबाइल ऑन-ऑफ, मगर ये सोनकी पुलिस है…

दरभंगा में 30 लाख के लिए 16 वर्षीय किशोर का अपहरण! पुलिस ने सकुशल...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें