back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 22, 2026
spot_img

मालगाड़ी का मलबा हटाते समय क्रेन से दबकर 2 रेलकर्मियों की मौत,

spot_img
- Advertisement -

गया जिले के गुरपा रेलवे स्टेशन के पास 26 अक्टूबर को बेपटरी हुई मालगाड़ी का मलबा हटाते समय दो रेलवे कर्मचारियों की क्रेन से दबकर मौत हो गयी। मृतक रेल कर्मचारियों की पहचान धनबाद लोको शेड के धनंजय कुमार व रंजीत कुमार के रूप में की गयी है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, मृतक रेल कर्मचारियों की पहचान धनबाद लोको शेड के धनंजय कुमार व आरा के रहने वाले रंजीत कुमार के रूप में की गयी है। मालगाड़ी का मलबा हटाते समय क्रेन से दबकर धनंजय कुमार की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि रंजीत कुमार को गया के मगध अस्पताल में भर्ती कराया गया।

- Advertisement -

वहीं, इलाज के दौरान रंजीत ने दम तोड़ दिया। वहीं हादसे में पटना के फतुहा में रहने वाले रेलवे कर्मचारी मृगभूषण का पैर टूट गया। मृगभूषण को धनबाद में भर्ती कराया गया है। मलबा हटाने के दौरान हुए हादसे के कारणों की जानकारी अबतक नहीं मिली है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  PM Modi Record: पीएम मोदी ने रचा इतिहास, तोड़ा सबसे लंबे कार्यकाल का कीर्तिमान! पढ़िए कार्यकाल के 8,931 दिन ...नॉन स्टॉप Not Out!

मालगाड़ी का मलबा हटाते समय क्रेन से दबकर दोनों कर्मचारियों की मौत हुई है। घटना की सूचना मिलने पर धनबाद रेल मंडल के डीआरएम गुरपा स्टेशन के पास घटना स्थल पर पहुंचे। डीआरएम ने घटना का जायजा लिया और काम कर रहे अन्य कर्मियों को सावधानी से काम करने को निर्देश दिया।

मौके पर मौजूद अन्य रेलवे कर्मचारियों ने बताया कि क्रेन में तकनीकी खराबी के चलते इतना बड़ा हादसा हुआ है। घटना की सूचना मिलने पर धनबाद रेल मंडल के डीआरएम गुरपा स्टेशन के पास घटना स्थल पर पहुंचे। डीआरएम ने घटना का जायजा लिया और काम कर रहे अन्य कर्मियों को सावधानी से काम करने को निर्देश दिया।

बीते दिनों 26 अक्टूबर को बिहार के गया जिले के गुरपा स्टेशन पर ब्रेक फेल होने से मालगाड़ी की कई बोगियां बेपटरी हो गयी थीं। जिसके बाद से मालगाड़ी का मलबा हटाने का काम किया जा रहा था। धनबाद रेलवे मंडल रेलकर्मी इस काम में जुटे हुए हैं। 2 कर्मचारियों की क्रेन से दबकर मौत के बाद अन्य कर्मचारियों में सनसनी फैल गयी है।

मृतकों की पहचान कर उनकी लाश को उनके परिजनों तक पहुंचाया जाएगा। घटनास्थल पर पहुंचे धनबाद डीआरएम ने परिजनों को आर्थिक सहायता और नौकरी का आश्वासन दिया है। हालांकि मुआवजे की धनराशि के बारे में उन्होंने स्पष्ट कुछ नहीं बताया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

IPL के बीच लंदन जाने की मांग पर विराट कोहली ने खुद बताई सच्चाई: अफवाह या सच?

Virat Kohli: क्रिकेट जगत में विराट कोहली का नाम सिर्फ रनों से ही नहीं,...

एमजी ग्लॉस्टर: इस मार्च पाएं लाखों की बचत, JSW MG Motor India की गाड़ियों पर बंपर छूट!

MG Gloster: अगर आप एक नई एसयूवी या इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने का मन बना...

IPL 2026: दासुन शनाका की राजस्थान रॉयल्स में धांसू एंट्री, PSL को झटका

IPL 2026: क्रिकेट जगत में एक बार फिर धमाकेदार बदलाव का दौर शुरू हो...

Kal Ka Rashifal: 23 मार्च 2026, जानिए कैसा रहेगा आपका सोमवार?

Kal Ka Rashifal: सोमवार, 23 मार्च 2026 का दिन ग्रहों की विशेष चाल और...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें