back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 24, 2026
spot_img

बिहार के सरकारी शिक्षकों के बल्ले-बल्ले…आ गई सैलरी…बड़ी खुशखबरी नवनियुक्त शिक्षकों के लिए…मिलेगा एकमुश्त वेतन

spot_img
- Advertisement -

बिहार के सरकारी स्कूल के शिक्षकों की जेंबें दीपावली और छठ के बाद अब भरने वाली है। सरकार ने इसका ऐलान कर दिया है। साथ ही इनके लिए बड़ी बात भी कही है। शिक्षकों को उनका सैलरी तो मिलने जा ही रहा है साथ ही उन नवनियुक्त शिक्षकों के लिए भी खुशखबरी है उन्हें एक मुश्त वेतन मिलने जा रहा है।

- Advertisement -

बिहार में 43 हजार नवनियुक्त प्रारंभिक शिक्षकों को लंबित वेतन का एकमुश्त भुगतान जल्द होगा। इसके लिए प्राथमिक शिक्षा निदेशालय की ओर से सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों को निर्देश जारी किया गया है। साथ ही 15 नवंबर तक नवनियुक्त शिक्षकों को शिक्षक पात्रता परीक्षा के मूल प्रमाणपत्र लौटा दिये जाएंगे। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, शिक्षा विभाग ने समग्र शिक्षा कार्यक्रम के तहत नियोजित प्रारंभिक शिक्षकों के वेतन के लिए 38 जिलों को राशि जारी कर दी है। इतना ही नहीं, 43 हजार नवनियुक्‍त शिक्षकों को अब एकमुश्‍त वेतन भी दिया जाएगा। इसकी भी तैयारी शुरू हो चुकी है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  West Bengal Elections: बंगाल चुनाव में आयोग का बड़ा दांव, सुरक्षा व्यवस्था में होंगे ये अहम बदलाव

शिक्षा विभाग ने शिक्षकों के वेतन के लिए 11 अरब 90 करोड़ 44 लाख 44 हजार 712 रुपये जारी किया है। यह राशि सितंबर का वेतन भुगतान हेतु है। बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के राज्य परियोजना निदेशक असंगबा चुबा आओ ने पूर्वी चंपारण को छोड़ बाकी सभी 37 जिलों के जिला शिक्षा पदाधिकारियों एवं जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) से सामंजस्य स्थापित करते हुए राशि प्राप्ति के 24 घंटे के अंदर वेतन भुगतान सुनिश्चित करें।

शिक्षा परियोजना परिषद के राज्य परियोजना निदेशक असंगबा चुबा आओ ने 37 जिलों के जिला शिक्षा पदाधिकारियों और जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों को जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) से सामंजस्य स्थापित करते हुए राशि प्राप्ति के 24 घंटे के अंदर सैलरी देने का निर्देश दिया है। हालांकि इसमें पूर्वी चंपारण को शामिल नहीं किया गया है।

जिला शिक्षा पदधिकारियों एवं जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों (प्रारंभिक शिक्षा एवं समग्र शिक्षा) को हिदायत भी दी गई है कि इसमें किसी प्रकार की अनियमितता होने पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Car Tyre: अपनी गाड़ी के टायरों पर लिखी हर जानकारी को समझें और सुरक्षित रहें

Car Tyre: जब भी आप अपनी पसंदीदा गाड़ी में सफर करते हैं, तो सुरक्षा...

टेलीग्राम पर अब हाई-क्वालिटी में भेजें फोटो और वीडियो: ‘Telegram’ का यह खास फीचर

Telegram: डिजिटल संचार के इस दौर में तस्वीरें और वीडियो साझा करना एक आम...

मारुति सुजुकी बलेनो: कीमत, फीचर्स और फाइनेंस से जुड़ी हर जानकारी!

Maruti Suzuki Baleno: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में मारुति सुजुकी बलेनो एक ऐसी प्रीमियम हैचबैक...

IPL 2026 से पहले अक्षर पटेल का इम्पैक्ट प्लेयर नियम पर बड़ा बयान, ‘ऑलराउंडर्स’ की भूमिका खतरे में!

IPL 2026: क्रिकेट के महासंग्राम इंडियन प्रीमियर लीग के नए सीजन से पहले एक...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें