back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 24, 2026
spot_img

लूट से दहला भागलपुर, अपराधियों ने रिवाल्वर दिखाकर कैश, जेवरात और बाइक लूटे, जमकर पीटा भी

spot_img
- Advertisement -

भागलपुर से इस वक्त की दो खबर अपराध से जुड़ी आ रही है। यहां बुधवार की देर शाम वे पूर्णिया से भागलपुर लौट रहे जीरोमाइल के रहने वाले स्व. नवीन मिश्रा के बेटे अभिषेक कुमार मिश्रा को अपराधियों ने घेरकर उनकी बाइक लूट ली। वहीं, इंग्लिशमोड-शंभूगंज मुख्य मार्ग में रामपुर मोड़ के पुलिया के समीप दो हथियारबंद अपराधियों ने व्यवसाई केंदुआर बाजार के अशोक कुमार भगत को पिस्तौल सटाकर 40 हजार कैश और पत्नी के जेवर छीनकर चलते बने। दोनों मामलों में पुलिस एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Board 12th Result 2026: Samastipur का आदित्य साइंस, आर्ट्स में नीशू, कॉमर्स में अदिति टॉपर, 85.19% सफल, लड़कियां आगे, देखें लिस्ट

जानकारी के अनुसार, अभिषेक कुमार मिश्रा ने पुलिस को बताया कि पूर्णियां से आने के दौरान उन्हें बीच रास्ते में कुछ काम पड़ गया। जहाली चौक के आगे विक्रमशिला पुल के पास पहुंचकर उन्होंने बाइक रोकी। इसी बीच अपराधी वहां आ धमके और लूटपाट करने लगे।

- Advertisement -

अभिषेक ने बताया कि जब उनके पास से अपराधियों को कोई कैश नहीं मिला तो उनपर अपराधियों ने हमला कर बाइक लेकर फरार हो गया। जख्मी हालत में उन्हें स्थानीय एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Corruption: बिहार में 200 भ्रष्ट अधिकारियों की 'डिजिटल फाइल' तैयार, SP समेत 10 अफसरों की टीम करेगी स्पीडी ट्रायल

इधर, व्यवसायी अशोक कुमार भगत ने थाने में लिखित आवेदन देते हुए बताया है कि भागलपुर में उसके एक रिश्तेदार की मौत के बाद वह अपनी पत्नी के साथ बाइक से भागलपुर जा रहे थे। इसी दौरान रामपुर मोड़ के पुलिया के समीप पूर्व से घात लगाये अपराधियों ने रिवाल्वर दिखाकर बाइक रोकते हुए उनके साथ मारपीट करते हुए नकदी और पत्नी के गले का सोने का चेन छिन लिया। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Car Tyre: अपनी गाड़ी के टायरों पर लिखी हर जानकारी को समझें और सुरक्षित रहें

Car Tyre: जब भी आप अपनी पसंदीदा गाड़ी में सफर करते हैं, तो सुरक्षा...

टेलीग्राम पर अब हाई-क्वालिटी में भेजें फोटो और वीडियो: ‘Telegram’ का यह खास फीचर

Telegram: डिजिटल संचार के इस दौर में तस्वीरें और वीडियो साझा करना एक आम...

मारुति सुजुकी बलेनो: कीमत, फीचर्स और फाइनेंस से जुड़ी हर जानकारी!

Maruti Suzuki Baleno: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में मारुति सुजुकी बलेनो एक ऐसी प्रीमियम हैचबैक...

IPL 2026 से पहले अक्षर पटेल का इम्पैक्ट प्लेयर नियम पर बड़ा बयान, ‘ऑलराउंडर्स’ की भूमिका खतरे में!

IPL 2026: क्रिकेट के महासंग्राम इंडियन प्रीमियर लीग के नए सीजन से पहले एक...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें