spot_img

अपराधियों ने मांगी रंगदारी, विरोध करने पर दो सगे भाइयों को गोलियों से भूना, किराना दुकान पर विवाद के बाद बढ़ा टेंशन

spot_img
- Advertisement -
IMG-20260619-WA0016

सीवान में एक व्यवसायी से रंगदारी मांगने का विरोध करने पर दो सगे भाइयों को अपराधियों ने गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना सीवान जिले के दरौंदा थाना क्षेत्र के भीखा बांध के पास भैया बहिनी के पास की है। दोनों बाई अपने दोस्त की दुकान पर पहुंचे थे। इसी दौरान अपराधी भी पहुंचे और विवाद शुरू कर दिया। रंगदारी देने का विरोध करने पर दोनों भाइयों पर गोलियों से हमला कर दिया।

- Advertisement -

घायल की पहचान दरौंदा थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर निवासी हरिहर चौरसिया के पुत्र दिलीप चौरसिया और प्रमोद चौरसिया के रूप में हुई है। बताया जाता है कि घायल के दोस्त प्रेमचंद्र की किराना दुकान है। उनसे गांव के ही कुछ लोगों ने पहले से रंगदारी की मांग की और नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही थी।

- Advertisement -

स्थानीय लोगों ने घायलों को इलाज के लिए सिवान सदर अस्पताल पहुंचाया। गोली मारने का आरोप रामचंद्रपुर निवासी बच्चा प्रसाद, चंदन कुमार, अजीत, मुन्ना और कुंदन पर लगा है। घायल दिलीप चौरसिया ने बताया कि मेरे भाई प्रमोद के दोस्त प्रेमचंद की किराना दुकान पर पहले भी रंगदारी मांगा गया और धमकी दी गई।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  ' मैं चिल्लाती रही...' 6 दिन तक दर्द से कराहती रही बेगूसराय रेप पीड़िता, प्राइवेट पार्ट में डाले कारतूस, लकड़ी और...

हम लोग दुकान बंद कर वापस आ रहे थे तभी किराना दुकान पर अपराधी पहुंचे और रंगदारी की मांग करने लगे। इसका विरोध करने पर अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। घटना के बाद सावान एसपी शैलेश कुमार सिन्हा ने बताया कि मामले की जानकारी मिली हैं। घायलों का इलाज चल रहा है। पूरे मामले की जांच कर आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

जानकारी के अनुसार, बुधवार की देर शाम दोनों भाई दिलीप और प्रमोद अपनी दुकान बंद कर दोस्त प्रेमचंद के दुकान पर पहुंचें। इसी दौरान बदमाश भी दुकान पर आए और प्रेमचंद से रंगदारी मांगने लगे। इस दौरान दोनों भाइयों ने जब इसका विरोध किया तब अपराधियों ने दोनों के ऊपर फायरिंग शुरू कर दी। इसमें दिलीप चौरसिया और प्रमोद चौरसिया को गोली लग गई। घटना के बाद अपराधी फरार हो गए।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार में अगले 24 घंटे भारी! इन जिलों में 60 KM/h की रफ्तार से आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट, रहें सावधान

Bihar Weather: बिहार में मौसम विभाग (IMD) ने उत्तर-पश्चिम बिहार के पूर्वी चंपारण, शिवहर और सीतामढ़ी समेत कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अगले 24 घंटे में 60 KM/h की#BiharWeather,#IMDAlert,#RainWarning

Madhubani News: मधुबनी के मधेपुर में दो मासूम भाइयों की डूबकर मौत, अब भरे जाएंगे मौत के गड्ढे?

Madhepur News: मधुबनी जिले के मधेपुर प्रखंड के टेंगरहा गांव में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। गांव के पूरब स्थित एक गहरे गड्ढे में नहाने के दौरान दो सगे नाबालिग भाइयों की#MadhepurNews,#BiharTragedy,#DrowningAccident

NEET री-एग्जाम: परीक्षा देने जा रहे हैं तो खुशखबरी! 21 जून को Darbhanga, बक्सर, गया, झाझा रूट्स पर चलेंगी 6 स्पेशल ट्रेनें

Bihar NEET: नीट 2026 की दोबारा परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। पूर्व मध्य रेल के दानापुर मंडल ने 21 जून को छह परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलाने का न#BiharNEET,#NEETSpecialTrain,#DanapurDivision

Samastipur Railway News : यात्रियों के लिए बड़ी खबर! 20 जून को पूर्णिया से अमृतसर के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन 05519, जानें रूट

Samastipur Railway News: समस्तीपुर रेलवे की ओर से यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। 20 जून 2026 को पूर्णिया कोर्ट से अमृतसर के लिए विशेष अनारक्षित ट्रेन संख्या 05519 चलाई जाएगी। यह ट्रेन सु#SamastipurRailway,#PurniaAmritsarTrain,#SpecialTrainBihar