

बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। व्यवहार न्यायालय से बिरौल थाना पहुंचे प्रशिक्षु जुडिशियल मजिस्ट्रेट राकेश कुमार ने पुलिस और पब्लिक के बीच रिलेशनशिप एवं दर्ज होने वाले एफआईआर सहित कई जानकारी प्राप्त किया।
इस दौरान उन्होंने थानाध्यक्ष एस एन सारंग के साथ कई महत्वपूर्ण विन्दुओं पर पुलिसिंग व्यवस्था आदि की जानकारी प्राप्त किया। थानाध्यक्ष ने थाना मे संचिकाओं के रखरखाव, एफआईआर पंजी, स्टेशन डायरी, क्षेत्र के अपराधियों से संबंधित उसका अपराधिक इतिहास और पुलिस की ओर से किये जाने वाले कार्रवाई से प्रशिक्षु दंडाधिकारी को अवगत कराया।
इसके साथ ही थानाध्यक्ष ने विभिन्न मामले में फरार चल रहे अभियुक्तों के विरुद्ध न्यायालय से वारंट निर्गत करने के अलावा कुर्की की कार्रवाई के साथ साथ पुलिस के कार्यों एवं कर्तव्यों के संबंध में प्रशिक्षु जुडिशियल मैजिस्ट्रेट को उन्होंने विस्तार से जानकारी दी।
प्रशिक्षु दंडाधिकारी राकेश कुमार ने क्षेत्र में हुई बड़ी घटना मे पुलिस डॉग स्क्वायड को किस तरह और किस परिस्थिति में उपयोग करते हैं और इसमें सफलता नहीं मिलने पर पुलिस अपराधी तक कैसे पहुंचने का प्रयास करती है,सहित कई महत्वपूर्ण विन्दुओं पर थानाध्यक्ष ने अपना अनुभव प्रशिक्षु दंडाधिकारी से शेयर किया।
- Advertisement -

