

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और PTI प्रमुख इमरान खान पर हमला हुआ है। हमले के दौरान उनके पैर पर गोली भी लगी है। इस हमले के बाद उनकी कुछ वीडियोज सामने आई है। इसमें वह पैर में पट्टी बंधी नजर आ रहे हैं।
पाकिस्तान के गुजरांवाला के अल्ला हू चौक पर पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पर जानलेवा हमला हुआ है। बताया जा रहा है कि उनके दोनों पैरों में गोलियां लगी हैं। इमरान को लाहौर के शौकत खानम अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में चार सदस्यीय टीम बनाई गई है। डॉक्टर फैसल टीम के चीफ होंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, गोलीबारी में इमरान खान के अलावा फैसल जावेद, अहमद छट्टा और चौधरी यूसुफ जख्मी हुए हैं।
कथित तौर गोलीबारी में एक शख्स की मौत हो गई है और कुल छह लोग घायल हुए हैं। इमरान खान के आजादी मार्च के दौरान गोलीबारी की वारदात को अंजाम दिया गया। बताया जा रहा है कि दो हमलावरों ने गोलीबारी को अंजाम दिया, जिसमें से एक की मारे जाने की खबर है। यह संदेह जताया जा रहा है कि पुलिस ने गोली चलवाई. हालांकि, हमलावर गिरफ्तार कर लिया गया है।
इमरान खान पर हुए हमले पर इस्लामाबाद पुलिस ने कहा, ”इस्लामाबाद में स्थिति पूरी तरह से शांतिपूर्ण है और रेड जोन समेत शहर में यातायात खुला है। सभी प्रकार के हथियारों को ले जाना और प्रदर्शित करना प्रतिबंधित है.” इस्लामाबाद कैपिटल पुलिस ने जिलेभर में प्रवेश और निकास मार्गों पर सुरक्षा अलर्ट जारी कर दिया है। इस्लामाबाद के आईजी डॉक्टर अकबर नासिर खान ने सुरक्षा को लेकर हाई अलर्ट का आदेश जारी किया है। सभी अधिकारियों को सेल्फ-गार्ड के साथ रहने का आदेश दिया गया है. लोगों से कहा गया है कि वे अपने आस-पास नजर रखें। उनसे कहा गया है कि अगर कुछ संदिग्ध नजर आए तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।
पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, देश की खुफिया एजेंसी ने शहबाज शरीफ सरकार को एक रिपोर्ट सौंपी है, जिसमें देश के हालात बिगड़ने की आशंका जताई गई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि इमरान खान के समर्थक सेना और सरकारी इमारतों को निशाना बना सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक, अज्ञात हमलावर इमरान खान के कंटेनर के पास पहुंचने पर गोलीबारी की. गोलीबारी जैसी ही शुरू हुई, इमरान खान के सुरक्षाकर्मियों ने तेजी से कंटेनर को सुरक्षित किया और कथित तौर पर हमलावर को दबोच लिया। घटना के बाद फौरन इमरान खान को अस्पताल ले जाया गया. पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी ने कहा है कि इमरान खान सुरक्षित है।
रिपोर्ट के अनुसार उनपर गोलियां गुजरांवाला के अल्लाहवाला चौक के पास पीटीआई के आजादी मार्च के दौरान चलाई गईं। गोली चलने के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। फिलहाल इमरान खान का अस्पताल में इलाज चल रहा है। मौके पर दो हमलावार थे जिसमें से एक हमलावर मारा गया है।
जानकारी के अनुसार इमरान के को पकड़ने वाले शख्स ने बड़ा दावा किया है। उसने कहा, ‘इमरान का हमलावर तैयार नहीं था। मुझे नहीं लगता है कि किसी को गोली लगी है। जब मैंने उसे पकड़ लिया तब भी गोली चल रही थी। उसने हाथ से रिवाल्वर निकाला ही था तभी मैंने उसे पकड़ लिया था। जब मैंने उसे पकड़ा तो उसकी पिस्टल मेरे हाथ में आ गई। उससे एक ही फायर हो पाई थी।
वहीं इस घटना के बाद इस्लामाबाद की पुलिस ने कहा कि वहां स्थिति पूरी तरह से शांतिपूर्ण है और रेड जोन समेत इस्लामाबाद में यातायात खुला है। इस्लामाबाद में सभी प्रकार के हथियारों को ले जाना, प्रदर्शित करना प्रतिबंधित है। इस्लामाबाद कैपिटल पुलिस ने जिले भर में प्रवेश और निकास मार्गों पर सुरक्षा अलर्ट जारी किया है।
इस्लामाबाद के आईजी डॉ. अकबर नासिर खान ने सुरक्षा को हाई अलर्ट पर रखने के आदेश जारी किए हैं। सभी अधिकारियों को सेल्फ-गार्ड के साथ रहने का आदेश दिया गया है। लोगों से अनुरोध गया है कि वो अपने आस-पास नजर रखें। कुछ भी संदिग्ध नज़र आने पर पुलिस एजेंसियों के साथ सहयोग करें और संदिग्ध की रिपोर्ट करें।
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने साल 2018 में पाकिस्तान के पीएम पद की शपथ ली थी। उन्होंने सरकार बनाने से पहले अपने मुल्क की जनता से वादा किया था कि उनकी सरकार नें पाकिस्तान से भ्रष्टाचार को खत्म किया जाएगा, देश की अर्थव्यवस्था सुधरेगी और स्वतंत्र विदेशी नीति तैयार की जाएगी। लेकिन अपने शासन काल के दौरान वह तीनों ही मोर्चों पर विफल साबित रहे।
नतीजन पाकिस्तानी विपक्ष उनके ऊपर टूट पड़ा और अविश्वास प्रस्ताव के जरिए उन्हें बाहर कर दिया गया। इमरान खान की पहचान सिर्फ पाकिस्तानी पूर्व पीएम की ही नहीं रही है राजनीति में आने से पहले एक सफल क्रिकेटर भी रह चुके हैं। उन्हें दुनिया का महानतम ऑलराउंडर माना जाता है. उनकी कप्तानी में ही पाकिस्तान ने पहली बार 1992 में वर्ल्ड कप जीता था।



