spot_img

बिहार में अब शराब पीने वाले बच नहीं पाएंगें, आधार से होंगे रजिस्टर्ड, पहचान लेगी तुरंत पुलिस,

spot_img
- Advertisement -

बिहार में अब शराब पीने वालों की खैर नहीं। पकड़े गए पियक्कड़ों की पहचान अब आसान होने जा रही है। ऐसे लोगों को अब पहचान छुपाना मुमकिन नहीं होगा। पुलिस यह भी पता लगा लेगी कि उसने पहली बार शराब पी है या दूसरी बार। इसका पता तुरंत चल जाएगा।

- Advertisement -

यहां पर शराबबंदी के बीच लोग दारू पीने से बाज नहीं आ रहे हैं। इसलिए पहली बार शराब के नशे में पकड़े जाने वाले शख्स के घर पर पोस्टर चस्पा किए जा रहे हैं। इस पोस्टर में आरोपी का नाम और साथ में शपथ पत्र है, जिसमें लिखा है कि वह आगे से शराब का सेवन नहीं करेगा। अगर दोबारा पकड़ा गया तो जेल होगी। शराबबंदी के नियमों के मुताबिक पहली बार शराब पीते पकड़े जाने वाले आरोपी जुर्माना भरकर छूट सकते हैं। मगर अब सरकार ने इसके लिए खासी व्यवस्था की है।

- Advertisement -

ऐसे लोगों की पहचान के लिए नीतीश सरकार जल्द ही आधार प्रमाणीकरण की व्यवस्था करने जा रही है। पहली बार शराब पीकर पकड़े गए आरोपियों को जुर्माने पर छोड़ने से पहले उनका नाम-पता अब आधार डेटाबेस से रजिस्टर्ड किया जाएगा।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Motihari Accident: मोतिहारी में मातम! शादी वाले घर में सड़क हादसे ने छीन ली दो भाइयों की जान, तीसरा गंभीर

राज्य सरकार ने इसके लिए पूर्व में ही भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण को पत्र लिखा था। प्राधिकरण द्वारा अब इसकी मंजूरी भी दे दी गई है। अधिकारियों ने बताया कि जल्द ही यह व्यवस्था लागू कर दी जाएगी। इसके बाद शराबियों के आधार सत्यापन का काम शुरू हो जाएगा।

एक बार इसके रजिस्टर्ड होने के बाद यदि कोई दोबारा शराब के नशे में पकड़ा जाता है तो वह लाख कोशिश के बाद भी अपनी पहचान नहीं छुपा पाएगा। मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक शराब पीकर पकड़े जाने वाले लोगों की आधार से पहचान सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक जिले के मद्यनिषेध कार्यालयों में आधार प्रमाणीकरण केंद्र खोला जाएगा।

 

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News: कमाल CBSE 10th Result घनश्यामपुर के बाल कल्याण पब्लिक स्कूल का जलवा, संध्या कुमारी बनीं जिला टॉपर

CBSE 10th Result: बिहार के सुदूर देहाती इलाके में स्थित बाल कल्याण पब्लिक स्कूल,...

Darbhanga News: दरभंगा में Cyber Fraud, KYC अपडेट के बहाने लाखों की फ्रॉड!

Cyber Fraud: आजकल साइबर ठगों की नजरें आपके बैंक खातों पर हैं। एक महिला...

Bhagalpur News: बिहार हाउस लिस्टिंग…भागलपुर में आज से शुरू मकानों का ऑनलाइन सर्वे, जानें पूरी प्रक्रिया

बिहार हाउस लिस्टिंग: अगर आप बिहार में रहते हैं, तो यह खबर आपके लिए...