spot_img

खांकी को लगेगी हथकड़ी…. जहां छुपे हैं वहीं पहुंचेगी विशेष टीम, IPS आदित्य कुमार जल्द होंगे गिरफ्तार

spot_img
- Advertisement -

सरकार ने भ्रष्टाचार के आरोपी दो आईपीएस अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया। डीजीपी से जालसाजी के मामले में शामिल गया के पूर्व एसएसपी एवं वर्तमान में पुलिस महानिरीक्षक के सहायक आदित्य कुमार को सरकार ने निलंबित किया।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

वहीं, कुछ दिनों पहले आय से अधिक संपत्ति मामले में एसपी दयाशंकर को भी निलंबित किए गए। मगर ताजा मामला गया के पूर्व एसएसपी एवं वर्तमान में पुलिस महानिरीक्षक के सहायक आदित्य कुमार से जुड़ी हुई आ रही है। आदित्य कुमार जल्द गिरफ्तार होंगे। फिलहाल आदित्य बिहार से गायब बताए जा रहे हैं। लेकिन, गठित टीम उन्हें पाताल से भी तलाश लेगी पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Murshid Alam threat : मुर्शीद आलम को धमकी, अररिया के जोकीहाट से AIMIM MLA को दूसरी बार जान से मारने की धमकी, मांगी 5 लाख रंगदारी

गया के पूर्व एसएसपी एवं वर्तमान में पुलिस महानिरीक्षक के सहायक आदित्य कुमार डीजीपी से जालसाजी के मामले में आरोपी हैं। आदित्य कुमार ने अपने दोस्त अभिषेक अग्रवाल के साथ मिलकर एक बड़ी साजिश रची। इस साजिश के तहत खुद अभिषेक अग्रवाल ने पटना हाईकोर्ट के एक सीनियर जज की फेक आईडी बनाई और फिर जज बनकर आदित्य कुमार के केस को जल्द खत्म करने का दबाव डीजीपी पर बनाया। इस पूरे षड्ंयत्र में उनके साथ अभिषेक अग्रवाल के भी मुख्य भूमिका निभाई थी।

अब, आदित्य कुमार की मुश्किलें और बढ़ेंगी। उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। आदित्य की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम बनाई गई है। एडीजी, इओयू की ओर से गठित टीम ने इनकी गिरफ्तारी का पूरा खांका तैयार कर लिया है। टीम को जल्द से जल्द आईपीएस आदित्य को गिफ्तार करने का निर्देश दिया गया है। एडीजी मुख्यालय जेएस गंगवार ने यह जानकारी दी है। आर्थिक अपराध इकाई को आदित्य कुमार की तलाश है।

आदित्य पर अपने विभाग के सबसे बड़े अधिकारी डीजीपी पर अपने लाभ के लिए दबाव डलवाने का आरोप है। आदित्य के इशारे पर उसके दोस्त अभिषेक अग्रवाल ने  मुख्य न्यायाधीश के नाम पर अधिकारियों को कॉल किया।

अभिषेक ने खुद को बिहार का मुख्य न्यायाधीश बताकर डीजीप एसके सिंघल को कॉल किया और एक मामले में आदित्य को रिलीफ देने का दबाव बनाया। आदित्य कुमार पर गया का एसपी रहते शराब माफिया से सांठ गांठ का आरोप था। शराब माफिया से मिलीभगत कर आदित्य ने अवैध संपत्ति कमाई। इस मामले में आदित्य कुमार आरोपी हैं।

यह भी पढ़ें:  Digital Census: बिहार में 2027 की जनगणना नए अंदाज में, बड़ा हाईटेक बदलाव, 17 अप्रैल से खुद भरें अपनी जानकारी!

जानकारी के मुताबिक अब एडीजी, इओयू की ओर से गठित टीम बिहार के साथ दूसरे राज्यों में भी आदित्य कुमार की तलाश करेगी। बताया जाता है कि आदित्य कुमार बिहार के बाहर छिपे हैं। राज्य में उनके संबंधित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। आर्थिक अपराध इकाई आईपीएस आदित्य कुमार से पुछताछ करना चाहती है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News: कमाल CBSE 10th Result घनश्यामपुर के बाल कल्याण पब्लिक स्कूल का जलवा, संध्या कुमारी बनीं जिला टॉपर

CBSE 10th Result: बिहार के सुदूर देहाती इलाके में स्थित बाल कल्याण पब्लिक स्कूल,...

Darbhanga News: दरभंगा में Cyber Fraud, KYC अपडेट के बहाने लाखों की फ्रॉड!

Cyber Fraud: आजकल साइबर ठगों की नजरें आपके बैंक खातों पर हैं। एक महिला...

Bhagalpur News: बिहार हाउस लिस्टिंग…भागलपुर में आज से शुरू मकानों का ऑनलाइन सर्वे, जानें पूरी प्रक्रिया

बिहार हाउस लिस्टिंग: अगर आप बिहार में रहते हैं, तो यह खबर आपके लिए...