spot_img

बिहार के युवक को नौकरी दिलाने के नाम पर यूपी के तस्करों ने दिल्ली ले जाकर बेचा, हाथ-पैर तोड़े, आंखें फोड़ीं और मंगवाई भीख

spot_img
- Advertisement -
IMG-20260619-WA0016

कानपुर नौबस्ता से इस वक्त बिहार से जुड़ी बड़ी खबर आ रही है। यहां के मछरिया निवासी युवक मूलरूप से बिहार के सीवान निवासी रमेश मांझी के छोटे भाई तीस साल के सुरेश मांझी को तस्करों ने दिल्ली ले जाकर बेच दिया। हाथ-पैरों को जख्मी कर आंखों में केमिकल डाल दिया। इससे युवक बीमार पड़ गया तो तस्कर उसे किदवईनगर के पास छोड़ गए। तीन दिन पड़े रहने के बाद गुरुवार रात युवक के परिजन क्षेत्रीय पार्षद के साथ नौबस्ता थाने पहुंचे और पूरी बात बताई।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, सुरेश को नौकरी का झांसा देकर भीख मंगवाने के लिए दिल्ली ले जाकर तरह-तरह की यातनाएं दी गईं। नौकरी के नाम पर साथ ले जाकर उसे बंधक बना लिया। फिर उसके हाथ-पैर तोड़ दिए। आंखों में केमिकल डालकर उसे अंधा कर दिया।

- Advertisement -

 

यह भी पढ़ें:  'डांस करने गई थीं 2 बहनें'... बेगूसराय के बाद अब पटना शर्मसार! तिलक समारोह में बुलाकर गैंगरेप, 13 पर FIR

बाद में सुरेश के परिवार की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। सुरेश ने बताया कि करीब छह माह पूर्व मछरिया में रहने वाला विजय नाम का युवक काम के बहाने साथ ले गया। इसके बाद सूनसान स्थान पर दोनों हाथ-पैर तोड़ दिए और 12 दिनों तक अपने घर में कैद रखा।

 

दोनों आखें खऱाब करने के लिए केमिकल डाल दिया, जिससे उसे दिखना बंद हो गया। चापड़ से उसके दांत तोड़ दिए। अपाहिज करने के बाद झकरकटी पुल के नीचे बस्ती में किसी औरत के हवाले कर दिया। वहां पर प्रताड़ना दी गई और जहरीले इंजेक्शन लगाए गए। इसके बाद विजय ने दिल्ली में राज नाम के व्यक्ति को 70 हजार रुपये में बेच दिया।

दिल्ली में अज्ञात जगह रख कर भीख मंगवाई गई। इस दौरान केवल एक बार खाना दिया जाता था। लगातार प्रताड़ना से वह बीमार हो गया तो विजय नाम का युवक अपने साथियों के साथ उसे कानपुर सेंट्रल ले आया। तबीयत ज्यादा बिगड़ी तो आरोपित किदवईनगर मंडी के पास छोड़ कर चले गए। तीन दिन तक वहीं पड़ा रहा। फिर किसी दिहाड़ी मजदूर की नजर पड़ी तो उसने घर में खबर दी।

दिल्ली में जब सुरेश को नशीले इंजेक्शन दिये गए तो वह बीमार हो गया, तब तीन माह पहले विजय उसे साथियों के साथ कानपुर वापस ले आया। तब से वह सुरेश से कानपुर के अफीम कोठी घंटाघर के क्षेत्र में भीख मंगवा रहा है। हालत बिगड़ने पर उसे विजय ने किदवई नगर मंडी के पास छोड़ दिया।

तीन दिन बाद इलाके के रहने वाले किसी व्यक्ति की नजर सुरेश पर पड़ी तो उसने उसके घर पर खबर दी। परिजनों ने क्षेत्रीय पार्षद को पूरी बात बताई, तो उन्होंने पुलिस पर हीलाहवाली का आरोप लगा थाने का घेराव कर दिया। एसीपी गोविंदनगर ने तहरीर लेकर युवक को मेडिकल के लिए भेजा है. मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें:  'डांस करने गई थीं 2 बहनें'... बेगूसराय के बाद अब पटना शर्मसार! तिलक समारोह में बुलाकर गैंगरेप, 13 पर FIR

परिजनों ने क्षेत्रीय पार्षद प्रशांत शुक्ला को पूरी बात बताई, जिसके बाद पार्षद ने पुलिस पर हीलाहवाली करने का आरोप लगाकर थाने का घेराव कर दिया। सूचना पर पहुंचे एसीपी गोविंदनगर विकास पांडेय ने परिजनों से तहरीर लेकर युवक को मेडिकल के लिए भेज दिया। एसीपी गोविंदनगर ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपित युवक की तलाश की जा रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

‘डांस करने गई थीं 2 बहनें’… बेगूसराय के बाद अब पटना शर्मसार! तिलक समारोह में बुलाकर गैंगरेप, 13 पर FIR

Patna Gangrape: पटना में दो डांसर बहनों से गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। तिलक समारोह के बहाने बुलाकर 13 लोगों ने दरिंदगी की। पुलिस ने एक आरोपी को दबोचा।#PatnaGangrape,#BiharCrime,#Naubatpur

बिहार में अगले 24 घंटे भारी! इन जिलों में 60 KM/h की रफ्तार से आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट, रहें सावधान

Bihar Weather: बिहार में मौसम विभाग (IMD) ने उत्तर-पश्चिम बिहार के पूर्वी चंपारण, शिवहर और सीतामढ़ी समेत कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अगले 24 घंटे में 60 KM/h की#BiharWeather,#IMDAlert,#RainWarning

Madhubani News: मधुबनी के मधेपुर में दो मासूम भाइयों की डूबकर मौत, अब भरे जाएंगे मौत के गड्ढे?

Madhepur News: मधुबनी जिले के मधेपुर प्रखंड के टेंगरहा गांव में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। गांव के पूरब स्थित एक गहरे गड्ढे में नहाने के दौरान दो सगे नाबालिग भाइयों की#MadhepurNews,#BiharTragedy,#DrowningAccident

NEET री-एग्जाम: परीक्षा देने जा रहे हैं तो खुशखबरी! 21 जून को Darbhanga, बक्सर, गया, झाझा रूट्स पर चलेंगी 6 स्पेशल ट्रेनें

Bihar NEET: नीट 2026 की दोबारा परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। पूर्व मध्य रेल के दानापुर मंडल ने 21 जून को छह परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलाने का न#BiharNEET,#NEETSpecialTrain,#DanapurDivision