back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 25, 2026
spot_img

नवाह संकीर्तन में समाजसेवी संजय सिंह हुए भक्तिरस में सरोबार, कहा-श्रेष्ठ समाज की स्थापना और ईश्वर की प्राप्ति से ही मानवता का होगा वास

spot_img
- Advertisement - Advertisement

बिरौल/अलीनगर देशज टाइम्स न्यूज। तारडीह प्रखंड के शेरपुर ठाकुरबाड़ी टोला में नवाह संकीर्तन का भव्य आयोजन चल रहा है। इस आयोजन में समाजसेवी संजय सिंह भी शामिल हुए।

- Advertisement -

समाजसेवी संजय सिंह यहां नवाह संकीर्तन में शामिल होकर पूरी तरह से आध्यात्मिक रंग में रंग गए। कहा, ईश्वर का साक्षात्कार ही धर्म है। ईश्वर को प्राप्त किए बिना मानव में मानवता का वास नहीं हो सकता है।

- Advertisement -

संजय सिंह ने कहा कि श्रेष्ठ समाज की स्थापना के लिए प्रत्येक व्यक्ति को ब्रह्माज्ञान के जरिए ईश्वर से साक्षात्कार करना चाहिए जिसका एक माध्यम नवाह भी है। ईश्वर से जुड़ने के बाद मानव में मानवता का गुण स्वत: आने लगता है। फिर वह न तो समाज को क्षति पहुंचाता है और न प्रवृत्ति को। उन्होंने कहा कि समाज को अधोगति से बचाने के लिए धर्मायुक्त बुद्धि की जरूरत है। हमें अपने अपने महापुरूषों के के सिद्धांतों का अनुसरण करना चाहिए। संयुक्त परिवार प्रणाली की वापसी और बुजुर्गो को सम्मान देना होगा।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: दरभंगा में कृषि का नया अध्याय! Krishi Yantrikaran Mela में किसानों पर हुई धनवर्षा, 300 को मिला परमिट

संजय सिंह ने कहा कि जो नवाह में शामिल होते हैं। इसके रामनामी धुन को धारण करते हैं वह बड़े सौभाग्यशाली होते हैं। यही कारण है कि हमारे पुराणों में भी नवाह और संकीर्तन का विशेष महत्व बताया गया है।

वहीं, नवाह के आयोजन और कीर्तन से भूरा भक्तिमय माहौल बना हुआ है। जय सियाराम जय जय सियाराम जय सियाराम जय जय सियाराम के भक्ति रस में स्थानीय ग्रामीण डूबे हुएं हैं। नवाह संकीर्तन का शुभारंभ 31 अक्टूबर से शुरू हुआ है जो 11नवंबर 2022 तक चलेगी।

 

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Road Accident: वाहन ने टेम्पो चालक को रौंदा, मौत, परीक्षा दे रहे बेटे के सिर से उठ गया पिता का साया

शनिवार को इस कीर्तन का 6ठा दिन है। इस कीर्तन कमिटी में सोहन चौधरी, नथुनी मिश्रा, श्यामानंद मिश्रा, अरुण चौधरी, केशव चौधरी, ओमकार चौधरी, सुशील कुमार, मनीष कुमार मिश्रा, रमेश चौधरी, लक्ष्मण चौधरी, जितेंद्र कुमार चौधरी, नारायन मिश्रा सहित कई लोगों का सहयोग मेहनत प्रशंसनीय है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

T20 World Cup: पाकिस्तान की हार पर इरफान पठान का फूटा गुस्सा, पाक मीडिया को लताड़ा

T20 World Cup: क्रिकेट प्रेमियों, तैयार हो जाइए एक ऐसी खबर के लिए जिसने...

फाल्गुन पूर्णिमा 2026: दुर्लभ संयोगों में स्नान-दान और होलिका दहन का महात्म्य

Falgun Purnima 2026: सनातन धर्म में फाल्गुन पूर्णिमा का विशेष महत्व है। यह पवित्र...

The Kerala Story 2 का टीज़र डिलीट होने की अफवाह पर मेकर्स का बड़ा खुलासा, जानिए क्या है सच्चाई!

The Kerala Story 2 News: विवादों की आंच में तपकर बॉक्स ऑफिस पर धमाल...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें