spot_img

मोकाम में जले अनंत लालटेन….नीलम की चमक में छाई जीत की खुशी…मोकामा में अब फिर से तेजस्वी राज

spot_img
- Advertisement -

मोकामा विधानसभा चुनाव से जुड़ी इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। मोकाम में जले अनंत लालटेन….नीलम की चमक में छाई जीत की खुशी…मोकामा में अब तेजस्वी राज। मोकामा में आरजेडी उम्मीदवार नीलम देवी ने जीत हासिल कर ली है।

- Advertisement -

हालांकि जीत की औपचारिक घोषणा अभी बाकी है। तमाम अटकलों को खारिज करते हुए नीलम देवी ने आखिरकार बड़े अंतर से जीत हासिल की है। इसके साथ ही यह तय हो गया है कि मोकामा में अनंत सिंह का जादू अभी भी काम कर रहा है।

- Advertisement -

मोकामा उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती पटना के मीठापुर आर्यभट्ट यूनिवर्सिटी में हो रही है। वहीं, गोपालगंज वोट की गिनती थावे डायट केंद्र में की जा रही है। चुनाव परिणाम के बाद किसी तरह का जुलूस निकालने की अनुमति नहीं है। इधर चुनाव के नतीजे आने से पहले ही मोकामा के लिए पूर्व सीएम जीतनराम मांझी ने राजद को बधाई दी है। उन्होंने इसे लेकर ट्वीट किया है और जीत की अग्रिम शुभकामनाएं दी है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Muzaffarpur Robbery: कारोबारी को पिस्टल दिखाकर लाखों की लूट, 12 घंटे में कार बरामद, पुलिस की बड़ी चुनौती

 

मतगणना से पहले गोपालगंज डीएम डॉ. नवल किशोर चौधरी मतगणना केंद्र पहुंचे और व्यवस्था की जांच की। एंट्रा से पहले उन्होंने खुद मेटल डिटेक्टर से अपनी जांच करवाई। दोनों मतगणना केंद्र पर प्रशासनिक तैयारी के साथ सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। गोपालगंज में 24 राउंड में मतगणना होगी।

 

गोपालगंज में 20वें राउंड में आरजेडी को भारी बढ़त
20वें राउंड BJP 57727 और आरजेडी को 58862 वोट मिले हैं। राजद वोट से आगे होकर जीत दर्ज की। सुबह 8 बजे जब मोकामा विधानसभा के लिए मतगणना का काम शुरू हुआ तो पहले दौर से ही नीलम देवी ने बढ़त ले ली।

यह भी पढ़ें:  Pappu Yadav News: 'नेताओं पर यौन शोषण के आरोप सबसे ऊपर', संसद में पप्पू यादव ने खड़े किए कई सवाल, कहा - नेताओं को है पोर्न देखने का चस्का...'शेम-शेम'

 

नीलम देवी किसी भी राउंड में पीछे नहीं गई और बीजेपी उम्मीदवार सोनम देवी से उनका वोटों का अंतर लगातार बढ़ता रहा। 20 राउंड की गिनती पूरी होने के बाद नीलम देवी 16 हजार से ज्यादा वोटों से आगे थी। आखिरकार अब नीलम देवी ने बीजेपी उम्मीदवार से इतनी ज्यादा बढ़त बना ली है कि उनकी जीत तय हो गई है।

यह भी पढ़ें:  Bihar School Video Viral: हेडमास्टर को पंखा झलती छात्राएं, कुदाल चलाता छात्र... बगहा के स्कूल का वायरल वीडियो देख भड़के लोग!

री जीत पहले से तय थी- नीलम देवी

नीलम देवी ने कहा कि हमारी जीत पहले से ही तय थी। मैंने पहले ही कहा था कि मोकामा में कोई टक्कर ही नहीं है। वोटिंग की एक सिर्फ एक औपचारिकता थी वो भी पूरी हो गई। नीलम देवी ने कहा कि मोकामा बाबा परशुराम की धरती है। यहां जनता किसी बहकावे में नहीं आएगी। हमारे पति अनंत सिंह ने मोकामा की जनता का विकास किया उसका हमको आशीर्वाद मिला है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Politics: बीजेपी पॉलिटिक्स मॉडल: सम्राट चौधरी ने टोपी पहनने से किया इनकार, बिहार में सेट किया नया राजनीतिक फॉर्मूला

बीजेपी पॉलिटिक्स मॉडल: बिहार की सियासत में इन दिनों 'टोपी' पर बड़ी बहस छिड़ी...

Darbhanga News: दरभंगा में साइबर फ्रॉड, बैंक मैनेजर बनकर महिला से 2.76 लाख की ठगी, पढ़िए कैसे हुआ साइबर फ्रॉड?

साइबर फ्रॉड: दरभंगा में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां बैंक मैनेजर...

Darbhanga BIG News: दरभंगा व्यवसायी की संदिग्ध मौत, होटल में मिली लाश, दो दिन से बंद था कमरा, पढ़िए दुर्गंध और कई सवाल!

Darbhanga Businessman Death: दरभंगा के एक होटल में कारोबारी का शव मिलने से सनसनी...