spot_img

अगर तुम ना होते… सिर्फ 22 पंक्तियों में…सच मानो तो मनोरंजन ठाकुर के साथ

spot_img
- Advertisement -

बिहार की जनता दुविधा में है। वह युद्ध की स्थिति में नहीं है। वह संयमित है। धैर्य में है। फूंक-फूंक चलने को विवश भी। जनता क्या चाहती है। जनता के पास क्या है। जनता समझ नहीं पा रही। बिहार की राजनीतिक धरातल में मिट्‌टी भी है, गहरे गड्‌ढे भी हैं, कंकड़ भी है मगर पानी नहीं है। खाद नहीं है। बिहार ठहर गया है। वह ठहरे हुए पानी में है। यहां बिसात पर नीतीश भी हैं।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

तेजस्वी भी हैं तो भाजपा की तरफ से कोई स्पष्ट, सटीक और व्यवस्थित चेहरा नहीं है। सुशील हैं जो खुद मोदी की टैग हैं। सम्राट हैं जो पगड़ी खोलने को तैयार नहीं। विजय सिन्हा हैं, नीतीश से अपनी लड़ाई और विधानसभा में नोक के झोंक में ही हैं। कौन है चेहरा…? गिरिराज सिंह…हिंदूत्व और हिंदू, पलायनवाद, जनसंख्यावाद पर बड़े टीवी स्क्रीन पर छोटी हरकत करते नजर आते हैं। मुंह से ऐसा कुछ निकलता है, लिखने में शर्म…

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  पटना में शर्मनाक वारदात: ड्यूटी कर रही 'पुलिस दीदी' -महिला सब-इंस्पेक्टर पर हमला - युवक ने की धक्का-मुक्की - जड़े थप्पड़| जानिए अब?

पूरी फौज उतारी। स्पष्ट चेहरा अभी भी बाकी है मेरे दोस्त। क्योंकि सामने स्पष्ट और सीधा तेजस्वी, नीतीश हैं। मांझी भी हैं मगर नाव पर मुकेश सहनी के साथ सवार। कब हो जाए छेद कब पलटी, कब डूबाने का खतरा, कब उबारने का दम-खम।

 

भाजपा को सोचना होगा। भले यह गोपालगंज की जीत सामने है। मगर, ऐसे कई प्रश्न है जिसे भाजपा को साधना होगा, विस्तारित करना होगा और तभी उसे आत्मसात कर आगे की महाभारती युद्ध में उतरने की कसरत और तरकश में तीर संजोने होंगे।

यह भी पढ़ें:  Bihar MLC Election चुनाव में केजरीवाल का बड़ा दांव: बिहार में AAP ने बदले समीकरण, इन 4 सीटों पर उतारे प्रत्याशी! जानिए - DARBHANGA से लड़ेगा कौन?

निसंदेह गोपालगंज तेजस्वी हारे हैं। मगर, इस हार में भी जीत के कुछ निहितार्थ छुपे जरूर हैं। मामा का यूं उतर आना। मामी का वोटर शेयर कर लेना। बीएसपी की टिकट पर चुनाव मैदान में साधु यादव की पत्नी इंदिरा यादव का यूं कटती वोट, थोड़ी सी कट और हल्की सी हार तो तेजस्वी को चूभेगा ही। फिर मोहन गुप्ता पर कोर्ट की ऐंठ, एक मतदाता की चक्रव्यूह ने ऐसा शमां बांधा तेजस्वी की तेज थोड़ी फिकी पड़ गई लेकिन सही मायने में यह तेजस्वी की हार बीजेपी के लिए गहरी खाई को पाटने की मशक्कत भर जरूर है।

बिहार बीजेपी को संजोने की जरूरत है। इन्हें एक व्यवस्थित नेता को सामने लाना ही होगा। वैसे, खुशी बीजेपी में यूं भी हो कि साल 2005 से गोपालगंज सीट पर बीजेपी का कब्जा रहा है जो कभी भी इस सीट पर हार का मुंह नहीं देखा है। आज फिर जीत हुई है लेकिन, खुशी की गीत गाने से भला यह होगा, आम आदमी पार्टी से कुछ सीख ले लें। केंद्र से बुलाना और भीड़ पर गरजती सांसों को उखड़ना बिहार को पसंद नहीं। बिहार खुद में जीता है। बिहार देश की दिशानायक है। यहां बाहरी नहीं, खेत से उपजी और उसी की सौंधी खुशबू में विसात भी बिछती है, खेत भी लहलहाते हैं।

यह भी पढ़ें:  Madhepura Murder मधेपुरा में खूनी खेल! घर के पास टेंट मजदूर को मारी 2 गोलियां, ऑन द स्पॉट मौत

 

गुजरात में चुनाव लड़ रही आप तो सामने टीवी स्क्रीन पर अपने भावी सीएम का चेहरा और सूरत के साथ पूरी तैयारी में पिच पर बैटिंग करने उतर आती है। बिहार में बीजेपी को भी ऐसा करना मजबूरी है। वह आज करे या देर से। आपके प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी एक तरह से खाली है। उसे पूर्णकालिक भरिए। समय कम है। जनता एक राय बनाए अगर सामने चेहरा हो। तभी बनेगी बात नहीं तो वन ऑल से आगे काम बिगड़ने का खतरा सामने…वैसे, तेजस्वी यही गा रहे अगर तुम अपने होते मामा…सच मानो तो…मनोरंजन ठाकुर के साथ।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

पटना में शर्मनाक वारदात: ड्यूटी कर रही ‘पुलिस दीदी’ -महिला सब-इंस्पेक्टर पर हमला – युवक ने की धक्का-मुक्की – जड़े थप्पड़| जानिए अब?

Bihar Police: पटना के फुलवारीशरीफ में 'रोको-टोको अभियान' के दौरान महिला सब-इंस्पेक्टर प्रियंका कुमारी पर सरेआम एक युवक ने हमला कर दिया। CCTV फुटेज वायरल होने के बाद पुलिस ने #BiharPolice,#PatnaCrime,#PoliceAssault

बिहार में 1 लाख से ज़्यादा वार्ड सचिवों को मिलेगी खुशखबरी? नीतीश कुमार से मिलकर चौरसिया समाज ने रखी ये बड़ी मांग | बना...

Bihar Ward Sachiv: बिहार में 1,14,691 पूर्व वार्ड सचिवों ने अपनी सेवा बहाली और सम्मानजनक वेतनमान की मांग की। चौरसिया समाज ने पान विकास आयोग के गठन की अपील की। नीतीश कुमार ने आश्वा #BiharNews,#WardSachiv,#NitishKumar

बिहार में हवाई क्रांति! सोनपुर-अजगैबीनाथ में बनेंगे नए एयरपोर्ट, विमान मरम्मत के लिए दूसरे राज्यों पर निर्भरता होगी खत्म

Bihar Aviation Policy: बिहार सरकार राज्य में पहली बार नई एविएशन पॉलिसी ला रही है। इसके तहत सोनपुर और अजगैबीनाथ में ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट बनेंगे, साथ ही विमान मरम्मत और पायलट ट्रेनिंग जै #BiharNews,#AviationPolicy,#BiharDevelopment

Bihar MLC Election चुनाव में केजरीवाल का बड़ा दांव: बिहार में AAP ने बदले समीकरण, इन 4 सीटों पर उतारे प्रत्याशी! जानिए – DARBHANGA...

Bihar MLC Election: बिहार विधान परिषद चुनाव में अब मुकाबला और भी कड़ा हो गया है। अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी ने 4 सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर एनडीए, महागठबंधन और जन सुरा #BiharMLCElection,#AAPBihar,#BiharPolitics