spot_img

पटना में बहन के सामने ही उसके प्रेमी की पीट-पीटकर हत्या…देखती रह गई प्रेमिका अपने भाई की सनकी

spot_img
- Advertisement -

पटना में बहन के प्रेमी को पीट-पीटकर भाई ने मार डाला। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है। भाई ने प्रेमी छोटू कुमार (22 साल) की इतनी पिटाई कर दी कि उसकी मौत हो गई। घटना कंकड़बाग थाना क्षेत्र के शालीमार मोड़ के पास पोस्टल पार्क के मुंशी भगत लेन का है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, छोटू, उसका दोस्त विकास और उसकी प्रेमिका तीनों एक साथ जा रहे थे। शालीमार मोड़ के पास प्रेमिका का भाई चंदन आ गया और छोटू के साथ लोहे की रॉड से मारपीट करने लगा। विकास पहले बीच-बचाव कर छुड़ाने का प्रयास किया, लेकिन बाद में वो भी चंदन का साथ देते हुए छोटू के साथ मारपीट करने लगा। प्रेमिका सब देखती रही।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

अंत में जब छोटू बेहोश हो गया तो चंदन अपनी बहन को लेकर चला गया और विकास भी वहां से निकल गया। कंकड़बाग थानाध्यक्ष ने बताया कि हत्या का मामला दर्ज किया गया है। विकास को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। जल्द ही चंदन को भी गिरफ्तार किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:  PM सूर्य घर योजना में बड़ी चेतावनी: अब लापरवाही पड़ी तो होगी कड़ी कार्रवाई! पढ़िए - मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने यूएलए मॉडल पर क्या कहा!

 

छोटू के स्वजन के बयान पर लड़की के पिता, भाई और भाई के दोस्त के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। लड़की, उसके मां-बाप और भाई के दोस्त को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए छोटू के परिजनों के आवेदन पर लड़की के भाई चंदन और उसके दोस्त पर हत्या करने की एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने फोन करने वाले दोस्त विकास को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने प्रेमिका और उसके पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। मुख्य आरोपी प्रेमिका का भाई चंदन अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

यह भी पढ़ें:  बांकीपुर में नीतीश कुमार का मास्टरस्ट्रोक! NDA के लिए ये संदेश बदल देगा खेल?

 

पूछताछ के दौरान छोटू की मां ने बताया कि उनके बेटे के दोस्त विकास ने फोन कर बुलाया था. वह पास में ही रहता है. उनका बेटा छोटू रात में घर आया तो वह खाना भी नहीं खाया. छोटू की भाभी ने खाना खाने के लिए पूछा तो उसने बताया कि उसके साथ इस तरह मारपीट हुई है। सुबह तक हालत बिगड़ने लगी। इसके बाद वे लोग उसे निजी अस्पताल लेकर गए। डॉक्टर ने बताया कि छाती, पेट और सिर में चोट है। इलाज के दौरान कुछ ही घंटे में रविवार को छोटू की मौत हो गई।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

BPSC पेपर लीक में MBBS डॉक्टर का नाम! 30 छात्रों को हजारीबाग ले जाकर पढ़ाया था पेपर

Bihar BPSC Paper Leak: बिहार BPSC TRE-3 शिक्षक भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU ने बड़ी कार्रवाई की है। एक MBBS डॉक्टर मनीष कुमार को गिरफ्तार किया गया है।#BiharNews,#BPSCExam,#PaperLeak

अमरनाथ यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, 39 घायल; LG मनोज सिन्हा ने तुरंत संभाला मोर्चा!

Amarnath Yatra: जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में अमरनाथ यात्रा की बस खाई में गिरने से 39 श्रद्धालु घायल हो गए। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए अधिकारियों को घा#AmarnathYatra,#GanderbalBusAccident,#ManojSinha

बांकीपुर में नीतीश कुमार का मास्टरस्ट्रोक! NDA के लिए ये संदेश बदल देगा खेल?

Bankipur By-Election: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए एनडीए उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा के समर्थन में एक वीडियो संदेश जारी किया है। उन्होंन#BankipurByElection,#NitishKumar,#BiharPolitics

पटना मेट्रो की बड़ी खुशखबरी! इस महीने से खेमनीचक स्टेशन पर रुकेगी ट्रेन, 8 टनल भी तैयार

Patna Metro: पटना मेट्रो यात्रियों के लिए बड़ी खबर! खेमनीचक स्टेशन पर अक्टूबर-नवंबर तक मेट्रो का ठहराव शुरू हो जाएगा. 8 टनल का काम नवंबर तक पूरा होगा, जिससे भूमिगत मेट्रो का#PatnaMetro,#BiharNews,#MetroUpdate