back to top
22 जून, 2024
spot_img

बलात्कार में श्रीलंकाई बल्लेबाज दनुष्का गुणाथिलका क्रिकेट के सभी फोर्मट से सस्पेंड

spot_img
Advertisement
Advertisement

ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2022 के दौरा श्रीलंका के बाएं हाथ के स्टार बल्लेबाज दनुष्का गुणथिलाका को सिडनी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गुणथिलाका पर 29 साल की युवती के यौन शोषण का आरोप है। अब श्रीलंकाई खिलाड़ी को एक और बड़ा झटका लगा है। श्रीलंका क्रिकेट (SC) ने सोमवार को गुणथिलाका पर कड़ी कार्यवाही करते हुए उन्हें क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से सस्पेंड कर दिया है।

सिडनी पुलिस ने रविवार तड़के श्रीलंका के सलामी बल्लेबाज दानुष्का गुनाथिलाका को गिरफ्तार किया था। एक महिला की ओर से उन पर रेप का आरोप लगाने के बाद सिडनी पुलिस ने गुनाथिलाका को टीम होटल से अरेस्ट किया था। फिलहाल गुनाथिलाका सिडनी में ही हैं, जबकी बाकी श्रीलंका टीम कोलंबो वापस आ चुकी है।

 

जानकारी के मुताबिक, ‘ऑनलाइन डेटिंग एप के जरिए कई दिनों तक चली बातचीत के बाद यह दोनों मिले थे। आरोप है कि 2 नवंबर 2022 की शाम को दानुष्का ने महिला का यौन शोषण किया। महिला के निवास स्थल ‘रोज बे’ पर ही यह घटना हुई। क्राइम सीन एक्जामिनेशन करने के बाद पुलिस ने 31 वर्षीय दानुष्का को सिडनी की ससेक्स स्ट्रीट की एक होटल से गिरफ्तार किया।

 

ऑस्ट्रेलिया में लगे रेप के आरोप के बाद श्रीलंका क्रिकेट (Sri Lanka Cricket) ने एक्शन लिया है। क्रिकेट बोर्ड ने उन्हें सस्पेंड कर दिया है। यानी रेप मामले में फैसला आने तक वह अब किसी भी तरह का क्रिकेट नहीं खेल पाएंगे।Sri Lanka Cricket suspends Danushka Gunathilaka from all forms of cricket after Rape Charge in Australia Danushka Gunathilaka: क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से सस्पेंड हुए दानुष्का गुनाथिलाका, रेप का आरोप लगने के बाद श्रीलंका क्रिकेट ने लिया एक्शनश्रीलंका क्रिकेट ने इस मामले में एक स्टेटमेंट जारी किया है। इसमें कहा गया है, ‘दानुष्का गुनाथिलाका पर ऑस्ट्रेलिया में एक महिला के यौन शोषण का आरोप लगने और उनके गिरफ्तार होने की जानकारी मिलने के बाद श्रीलंका क्रिकेट की एग्जीक्यूटिव कमिटी ने यह फैसला लिया है कि उन्हें क्रिकेट के किसी भी प्रारुप में चयन के लिए योग्य नहीं माना जाएगा।

बयान में यह भी कहा गया है कि श्रीलंका क्रिकेट फौरन इस आरोप की जांच करने के लिए आवश्यक कदम उठाएगा और ऑस्ट्रेलियाई कोर्ट में चल रहे इस मामले में अगर खिलाड़ी दोषी पाया जाता है तो उसे दंडित भी किया जाएगा।

जरूर पढ़ें

Bihar में अब 400 नहीं, हर महीने मिलेंगे 1100 रुपए पेंशन! जानिए कब से मिलेगा बढ़ा पेंशन –

बिहार में अब 400 नहीं, हर महीने 1100 रुपये पेंशन! नीतीश कुमार का चुनावी...

Bihar में स्कूलों का नया टाइम टेबल जारी, 23 जून से इतने बजे से लगेंगी कक्षाएं, जानिए New Time Table- Full List!

बिहार के स्कूलों का नया टाइम टेबल जारी! अब सुबह 9:30 से शाम 4...

Darbhanga Allapatti Railway Crossing पर ट्रेन से टकराकर जाले के युवक की मौत

रेलवे फाटक पर दर्दनाक हादसा! मो. सरताज की रहस्यमय मौत से गांव में मातम।...

Shiv Gopal Mishra होंगे Darbhanga के नए Chief District एवं Sessions Judge

दरभंगा को मिला नया जिला एवं सत्र न्यायाधीश! शिव गोपाल मिश्रा की नियुक्ति तय।दरभंगा...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें