back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 17, 2026
spot_img

झारखंड CM हेमंत को Supreme राहत, माइनिंग लीज मामले में High Court में चल रही सुनवाई निरस्त, Supreme Court ने कहा-शेल कंपनी और अवैध खनन मामले में PIL सुनवाई योग्य नहीं

spot_img
- Advertisement - Advertisement

ऑफिस ऑफ प्रॉफिट मामले में चुनाव आयोग के लिफाफे और हाल ही में अवैध खनन और मनी लाउंड्रिंग केस में ईडी द्वारा समन किए जाने के बाद मुश्किलों में घिरे झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के लिए सोमवार की दिन बड़ी राहत लेकर आया।

- Advertisement -

सुप्रीम कोर्ट ने माइनिंग लीज़ मामले में झारखंड हाई कोर्ट में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ चल रही सुनवाई निरस्त कर दी है। राज्य सरकार ने सोरेन को मिले माइनिंग पट्टे के मामले में जनहित याचिका स्वीकार किए जाने का विरोध किया था। हालांकि सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले से मामले में ईडी की तरफ से की जा रही जांच पर खास फर्क नहीं पड़ेगा। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

शेल कंपनी और अवैध खनन मामले में मुख्यमंत्री के खिलाफ सीबीआई जांच नहीं होगी। दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने उपरोक्त मामलों में दायर जनहित याचिका को मेंटनेबल यानी सुनवाई योग्य नहीं माना है। हालिया कुछ दिनों में ये मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के लिए बड़ी राहत है। सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीश, जस्टिस दिनेश माहेश्वरी और जस्टिस सुधांशु धुलिया की बेंच ने फैसला सुनाया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Patna Junction Green Park: पटना जंक्शन पर बनेगा 'ट्रायंगल पार्क', मिलेगी जाम से मुक्ति और हरियाली की सौगात!

3 जून को झारखंड हाई कोर्ट ने हेमंत सोरेन के खिलाफ दायर याचिका के सुनवाई योग्य होने के मामले पर फैसला सुनाया था। झारखंड हाई कोर्ट ने झारखंड सरकार की इस दलील को खारिज कर दिया था कि याचिका दाखिल करते समय झारखंड हाई कोर्ट की नियमावली का पालन नहीं किया गया है।

 

झारखंड सरकार की ओर से वकील कपिल सिब्बल ने कहा था कि जिस व्यक्ति ने झारखंड हाई कोर्ट में हेमंत सोरेन के खिलाफ याचिका दायर की है उसके पिता मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ दर्ज एक आपराधिक केस में गवाह थे। उस मामले में शिबू सोरेन को सजा मुकर्रर की गई थी।

24 मई को सुप्रीम कोर्ट ने हेमंत सोरेन को राहत देते हुए झारखंड हाई कोर्ट को निर्देश दिया था कि वो पहले इस बात की पड़ताल करें कि हेमंत सोरेन के खिलाफ दायर याचिका सुनवाई योग्य है कि नहीं। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को मिले माइनिंग पट्टे की ईडी जांच कर रही है। झारखंड हाई कोर्ट ने ईडी से सीलबंद लिफाफे में रिपोर्ट मांगी थी।

 

यह भी पढ़ें:  Palwal News: पलवल में 15 दिनों में 12 मौतें, पानी के जहर में अटक गईं सांसें, हत्थे पर हेल्थ सिस्टम

सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान झारखंड सरकार की ओर से पेश वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने कहा था कि सुप्रीम कोर्ट ने एक मामले में सीलबंद लिफाफे में दाखिल की गई रिपोर्ट को लेकर एक फैसला किया था। कोर्ट ने सीलबंद लिफाफे में दाखिल रिपोर्ट पर लिए गए आदेश को पलट दिया था।

यह भी पढ़ें:  Bihar Women Empowerment Scheme: 25 लाख महिलाओं के खातों में पहुंचे 2500 करोड़, मुख्यमंत्री ने दी सौगात

सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई वाली एक खबर को रिट्वीट करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा है, सत्यमेव जयते। वहीं, मुख्यमंत्री की तरफ से सुप्रीम कोर्ट में पक्ष रख रहे झारखंड हाईकोर्ट के एडवोकेट जनरल राजीव रंजन ने कोर्ट के फैसले की विस्तृत रूप से जानकारी देते हुए बताया कि याचिकाकर्ता शिवशंकर शर्मा की याचिका मोटिवेटेड है। उसका कोई भी कानूनी आधार नहीं है। कोई सबूत या साक्ष्य नहीं है।

 

उन्होंने कहा कि हमने सुप्रीम कोर्ट में कहा कि याचिकाएं सुनवाई योग्य नहीं है। सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के उस आदेश को निरस्त कर दिया जिसमें उन्होंने याचिका को सुनवाई योग्य माना था।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

अमावस्या हेयर वॉश: अमावस्या पर बाल क्यों नहीं धोने चाहिए? जानिए ज्योतिषीय और धार्मिक कारण

Amavasya Hair Wash: सनातन धर्म और ज्योतिष शास्त्र में प्रत्येक तिथि का अपना विशेष...

Nissan Gravite: आज भारतीय बाजार में दस्तक, Maruti Ertiga को मिलेगी जोरदार चुनौती

Nissan Gravite: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में एक और धमाकेदार एंट्री के लिए मंच तैयार...

Suryakumar Yadav: भारतीय टीम में ‘अनबन’ पर सूर्या ने खोला राज, T20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को धोया!

Suryakumar Yadav: भारतीय क्रिकेट टीम में अनबन की अफवाहों पर सूर्यकुमार यादव ने दिया...

गूगल डूडल: बिग एयर फ़्रीस्टाइल स्कीइंग की रोमांचक दुनिया

Google Doodle: आज का गूगल डूडल सिर्फ एक तस्वीर नहीं, बल्कि कला, खेल और...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें