

बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। दरभंगा जिले के बिरौल थाना क्षेत्र के सहसराम गांव से एक लड़की के अपहरण के मामले में फरार चल रहे नामजद आरोपी मो. सरफराज की गिरफ्तारी के लिए बिरौल पुलिस मधुबनी जिला के अरेड़ थाना पहुंची।
लेकिन, फरार रहने की स्थिति में बिरौल पुलिस के पदाधिकारी व इस कांड के अनुसंधानकर्ता एएसआई प्रभु नारायण यादव ने आरोपी के घर पर इश्तेहार चिपका कर न्यायालय में जल्द उपस्थित होने का निर्देश दिया है।
अनुसंधानकर्ता ने बताया कि मधुबनी जिला के अरेड़ थाना अन्तर्गत मरेठ गांव के मो.गफ्फार का पुत्र मो.शरफराज जो एक नबालिग लड़की के अपहरण करने के मामले में बिरौल थाना में 56/21,दिनांक 2 मार्च 21,धारा 366 A आईपीसी दर्ज है।
इसके विरुद्ध एसडीपीओ स्तर से गिरफ्तारी का निर्देश जारी किया गया है। कई बार छापामारी की गई लेकिन वह गिरफ्तार नहीं हो पाया। नामजद के घर पर इश्तेहार चिपका दिया गया है। बावजूद उपस्थित नहीं होने पर सरफराज के घर का कुर्की की जाएगी।

