spot_img

112 नंबर पर नहीं मिली एंबुलेंस, बाइक से जाने लगी प्रसव से कराहती महिला, बाइक नदी में फंसी…बीच नदी में ही हो गया प्रसव, नवजात की हुई मौत

spot_img
- Advertisement -

नवादा से एक बड़ी खबर आ रही है यहां जिले के गोविंदपुर प्रखंड क्षेत्र में एक महिला गोविंदपुर प्रखंड क्षेत्र के सरकंडा गांव की सीमा देवी ने एंबुलेंस के अभाव में नदी में ही बच्चे को जन्म दे दिया। इस वजह से नवजात की मौत हो गई।

- Advertisement -

गोविंदपुर प्रखंड क्षेत्र के सरकंडा गांव की सीमा देवी को प्रसव पीड़ा हुआ। परिजन एंबुलेंस के लिए 112 नंबर डायल कर संपर्क किया। एंबुलेंस उपलब्ध नहीं हुआ तो परिजन एक बाइक से लेकर महिला को अस्पताल लाने लगे।

- Advertisement -

गोविंदपुर पीएचसी लाने के क्रम में सकरी नदी पार करने के दौरान महिला की प्रसव पीड़ा असहनीय हो गई। इस दौरान बाइक भी नदी में फंस गई। जिसके बाद महिला ने गोविंदपुर ऊपर बाजार के पास नदी किनारे ही बच्चे को जन्म दे दी। कुछ देर बाद नवजात की मौत हो गई। बाद में परिजन प्रसूता को वापस घर लेकर चले गए।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Crime News: ज्ञान बिंदु के डायरेक्टर रोशन आनंद के भाई प्रिंस की NEPAL में मौत, खान सर बबाल के बाद थे फरार, गोली मारकर हत्या/ होटल में कुछ हुआ? क्या खुलेंगे नए राज?

परिजन को रोते बिलखते देखकर राहगीरों की भीड़ लग गई। नवजात बच्ची की मौत की जानकारी मिलते ही लोगों में आक्रोश उभर आया। प्रसूता की सास सुमा देवी, गोतनी तारो देवी के अलावे ग्रामीण सुनैना देवी, फूला देवी किरण देवी ने बताया की सीएचसी ले जाने के लिए 112 पर फोन किया गया था, लेकिन सही से बात नहीं हो पाई।

 

यह भी पढ़ें:  National Political News: ममता बनर्जी को लगा बड़ा झटका! 22 TMC सांसदों ने थामा NCP का हाथ, क्या होगा असली TMC का?

इसके कारण मोटरसाइकिल पर बैठाकर नदी पार करते हुए सीएचसी ले जाया जा रहा था। लेकिन बीच नदी में ही बच्ची का जन्म हो गया। पुनः एक बार 112 पर एंबुलेंस के लिए फोन किया गया फिर भी कोई रिस्पांस नहीं मिला। कड़ी धूप रहने के कारण नवजात बच्ची की मौत हो गई।

सिविल सर्जन डॉ. निर्मला सिन्हा ने कहा,मुझे इस तरह की सूचना नहीं है। अगर ऐसा हुआ है तो प्रभारी से इसकी जांच कराई जाएगी। प्रसूता के लिए त्वरित रूप से एंबुलेंस उपलब्ध कराने का निर्देश है। गोविंदपुर अस्पताल को नया एंबुलेंस दिया गया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Morena Train News: मुरैना में खौफनाक ट्रेन हादसा: अफवाह से मची भगदड़, चलती ट्रेन से कटकर 4 यात्रियों की दर्दनाक मौत!

मुरैना ट्रेन हादसे में 4 यात्रियों की दर्दनाक मौत हो गई। खजुराहो-उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह के बाद लोग ट्रेन से कूद गए और दूसरी ट्रेन की चपे#MorenaTrainAccident,#MadhyaPradeshNews,#TrainTragedy

Bhagalpur Fire News: भागलपुर: सब्जी दुकान में लगी आग ने मचाई तबाही, लाखों का नुकसान, बड़ा हादसा टला!

भागलपुर के नाथनगर में एक सब्जी दुकान में भीषण आग लगने से हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। डायल-112 पुलिस की तत्परता और दमकल की मदद से बड़ा हादसा टला, हालाBhagalpurFire,NathnagarNews,FireIncident

Kaimur Crime News: कैमूर में 25 लाख की ज्वेलरी लूट! ग्राहक बनकर आए, तिजोरी खुलते ही तान दी पिस्टल

कैमूर के मोहनिया में दिनदहाड़े खुशबू ज्वेलर्स से 25 लाख की लूट, अपराधियों ने ग्राहक बन दुकान में घुसकर पिस्टल तानी। हवाई फायरिंग करते हुए भागे बदमाश, पुलिस ने श#KaimurCrime,#JewelryRobbery,#BiharNews

Darbhanga Crime News: बिरौल की सुरक्षा अब 24 CCTV के जिम्मे, सुपौल बाजार – डुमरी जीरो माइल चौक से होगी निगहबानी

Darbhanga Crime News: दरभंगा जिले के बिरौल थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और सार्वजनिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए पुलिस ने आधुनिक तकनीक का उपयोग करना शुरू क#DarbhangaNews,#BiharPolice,#CCTVIndia