spot_img

1 नेता जैसा आदमी गरीब के पैर पड़ा था, पता चला चुनाव में खड़ा था, कुछ दूर,गरीबों का मोहल्ला था

spot_img
- Advertisement -

राणा दत्ता, देशज ग्रुप ऑफ प्रिंट। जिंदा रहे चाहे जान जाएं। वोट उसी को दो जो काम आएं।बदल जाओ वक्त के साथ या फिर वक्त बदलना सीखो, मजबूरियों को मत कोसो हर हाल में चलना सीखो। कारण, भारतीय लोकतंत्र के सागर में लगातार अपनी नाव खेते वे नई जमीन की खोज करते हैं, नए बंदरगाहों पर लंगर डालते हैं, उकता कर फिर से चप्पू उठाते हैं या नाव ही बदल डालते हैं। वे राजनीति शास्त्र का भूगोल बदलते हैं और उनके बिना राजनीति का इतिहास नहीं लिखा जा सकता। कश्मीर से कन्याकुमारी तक उनकी जमात हर रोज बढ़ रही है और जब चुनावी झंझावात क्षितिज पर घिरता है, तो वे दोगुने जोश से लहरों में कूद पड़ते हैं।

- Advertisement -

मानवीय राग-विराग से परे वे कर्मयोगी बने रहते हैं। कोई उनका सगा नहीं होता, लेकिन वे सबके चहेते हैं। राजनीति उनके बिना नहीं चल सकती, क्योंकि जाति, धर्म, बाहुबल और धनबल की उनकी पूंजी सबको लुभाती है, जिसके बिना इस देश की चंचला राजनीति को वश में नहीं किया जा सकता। रास्ते में देखा, एक नेता जैसा आदमी…एक गरीब के पैर पर पड़ा था। मुझे आश्चर्य हुआ, पता चला वह चुनाव में खड़ा था। कुछ दूर,गरीबों का मोहल्ला था। देखा वहां बहुत हल्ला था। वहां एक घटना घटी। घर-घर शराब बंटी। रात में जब सब सो रहे थे।नेताजी… चुनाव के बीज बो रहे थे। नेताजी के लोग दुबककर मलाई चाट रहे थे। चुनावी पर्चियों में रखकर पांच सौ के नोट बांट रहे थे। नेताजी महिलाओं से रिश्ते सान रहे थे। कुछ प्यार कुछ मनुहार बाकी फुफकार। कुछ पैसे कुछ डंडे ये हैं नेताजी के चुनावी हथकंडे।1 नेता जैसा आदमी गरीब के पैर पड़ा था, पता चला चुनाव में खड़ा था, कुछ दूर,गरीबों का मोहल्ला था

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा में SSP जगुनाथ रेड्डी का बड़ा फैसला: अब अपराधियों की खैर नहीं! पुलिस हुई एक्शन मोड में | पढ़िए – अपराध कर्मियों की...

Darbhanga Police: दरभंगा के वरीय पुलिस अधीक्षक ने 13 अगस्त 2026 को सभी पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर अपराध नियंत्रण के लिए कड़े निर्देश दिए। शराब, संपत्ति अपराध और लंबित वारंट#DarbhangaPolice,#BiharCrime,#SSPMeeting

स्कूल से निकाले गए छात्र के लिए बड़ी खबर! पटना हाई कोर्ट ने डॉन बॉस्को एकेडमी को दिया झटका, जानें क्यों?

Patna News: पटना हाई कोर्ट ने डॉन बॉस्को एकेडमी के नौवीं कक्षा के छात्र के निष्कासन को रद्द कर दिया है। कोर्ट ने कहा कि स्कूल ने प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों का पालन नहीं#PatnaHighCourt,#StudentRights,#BiharEducation

Darbhanga Cyber Fraud आपके अकाउंट से उड़े पैसे, दरभंगा पुलिस ने 24 घंटे में वापस दिलाए ₹ 1 लाख! ठगों को सीधे करारा जवाब

Darbhanga Cyber Fraud: दरभंगा में साइबर ठगी का शिकार हुए एक व्यक्ति को पुलिस की त्वरित कार्रवाई से बड़ी राहत मिली है। ठगों द्वारा उड़ाई गई 1 लाख 7 हजार 680 रुपये की पूरी रकम वापस करा#DarbhangaNews,#CyberFraudRefund,#BiharPolice

दरभंगा के युवक की पश्चिम बंगाल में संदिग्ध मौत ! दस दिन पहले मखाना फोड़ने के काम से गया – लौटी पोस्टमार्टम वाली लाश...

Bihar youth death West Bengal: पश्चिम बंगाल में बिहार के एक युवक साजन पासवान की संदिग्ध मौत हो गई है। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस ने इसे संबंधित थाने को भेजा है।#BiharNews,#WestBengalCrime,#Benipur